{"_id":"57a4db174f1c1b393a2b98e1","slug":"teej-festiwal-programme-in-jail-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूलन लागी है मां मेरी बाग में री, आए रही कोए संग सहेली चार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूलन लागी है मां मेरी बाग में री, आए रही कोए संग सहेली चार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Fri, 05 Aug 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
तीज
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले भर में हरियाली का प्रतीक तीज का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने लोकगीत गाए और मेहंदी रचाई। वहीं युवकों ने पतंगबाजी का आनंद लिया है। स्कूलों में भी खूब कार्यक्रम हुए। गांव-गांव महिलाओं ने मिलकर झूला झूला और सावन, तीज के त्योहार पर गाए जाने वाले गीत... झूलन लागी है मां मेरी बाग में री, आए रही कोए संग सहेली चार।
विज्ञापन
महिलाओं और बच्चों ने मेहंदी लगाई और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा किया। जिले के समीपवर्ती गांव किरोड़ी में सामाजिक कार्यकर्ता एवं साक्षर महिला समूह की प्रधान अमरजीत कौर के नेतृत्व में गांव में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर अमरजीत कौर ने कहा कि तीज का त्योहार हरियाली और खुशहाली लेकर आता है। सभी त्योहारों की अगवानी करता है। इसके बाद हर महीने कोई न कोई त्योहार आ जाता है। तीज के त्योहार का विशेष महत्व इसलिए भी है, क्योंकि बरसात का मौसम होने के कारण पौधों पर नए कोपल, नए फल, फूल और सावनी की फसल की हरियाली भी होती है।
विज्ञापन