फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Team winner of RPS Mahendragarh in state level group dance competition

राज्यस्तरीय समूह नृत्य प्रतियोगिता में आरपीएस महेंद्रगढ़ की टीम विजेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Team winner of RPS Mahendragarh in state level group dance competition
बाल भवन में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय स्वर्ण जयंती बाल महोत्सव - फोटो : Hisar
हिसार। बाल भवन सभागार में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर आयोजित राज्य स्तरीय बाल महोत्सव में समूह नृत्य स्पर्धा में आरपीएस महेंद्रगढ़ की टीम विजेता रही। फरीदाबाद के सेंट जोन स्कूल की टीम उपविजेता, जबकि पानीपत के डॉ. एमकेके आर्य मॉडल स्कूल की टीम तीसरे स्थान पर रही। भिवानी के जी लिटरा वेली सीनियर सेकेंडरी स्कूल टीम को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। महोत्सव का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के श्रम एवं रोजगार एवं पुरातत्व-संग्रहालय राज्य मंत्री अनूप धानक ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाल कल्याण परिषद विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने का काम कर रही है। प्रदेश सरकार की ओर से विद्यार्थियों के लिए कई योजनाओं को शुरू किया गया है। विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति की जानकारी लेनी चाहिए। राज्यमंत्री ने कल्याण परिषद को अपने स्वैच्छिक कोष से 5 लाख रुपये की राशि देने की भी घोषणा की। मंडल बाल कल्याण अधिकारी कमलेश चहल ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास को लेकर विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन

जिला बाल कल्याण अधिकारी विनोद कुमार ने परिषद की योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर नगराधीश विजया मलिक, बाल कल्याण परिषद के मानद महासचिव प्रवीण अत्री, जेजेपी के जिला प्रधान रमेश गोदारा, अनिल बालकिया, कैप्टन छाजू राम, हरियाणा कला परिषद के एडिशनल डायरेक्टर महावीर गुड्डू, पूर्व मिस इंडिया प्रवीन रानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनी का अवलोकन
बाल भवन में प्रदर्शनी भी लगाई गई। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री अनूप धानक ने इसका अवलोकन किया। इसमें हरियाणा कला संस्कृति से जुड़ी धरोहर का प्रदर्शन किया गया। बाल महोत्सव में प्रदेश भर से पहुंचे विद्यार्थियों ने भी प्रदर्शनी को देखा।

बाल भवन में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय स्वर्ण जयंती बाल महोत्सव

बाल भवन में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय स्वर्ण जयंती बाल महोत्सव - फोटो : Hisar

बाल भवन में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से  आयोजित राज्य स्तरीय स्वर्ण जयंती बाल महोत्सव

बाल भवन में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय स्वर्ण जयंती बाल महोत्सव- फोटो : Hisar

बाल भवन में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय स्वर्ण जयंती बाल महोत्सव

बाल भवन में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय स्वर्ण जयंती बाल महोत्सव - फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed