फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Teachers who do best work in Guru Praman will be honored

गुरु प्रमाण में श्रेष्ठ कार्य करने वाले शिक्षक होंगे सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Teachers who do best work in Guru Praman will be honored
अमर उजाला गुरु प्रमाण कार्यक्रम लोगो - फोटो : Hisar
हिसार। शिक्षकों के सम्मान में रविवार को अमर उजाला परिवार की ओर से गुरु प्रमाण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शख्सियत एवं उपलब्धि हासिल करने वाले शिक्षकों को गुरु प्रमाण सम्मान से नवाजा जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक डाबड़ा चौक स्थित पार्क सेंचुरी होटल में किया जाएगा।
विज्ञापन

समारोह में मुख्य अतिथि एचएयू के कुलपति प्रो. बीआर कांबोज शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाली इन सभी हस्तियों को अमर उजाला के मंच पर अलंकृत करेंगे। आयोजन में एनवाईपीएस के संचालक जगमेंद्र सिंह, होली चाइल्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संचालक आरएस सिंधुु, विशेष एकेडमी ऑफ कॉमर्स के संचालक तिलकराज, ऑक्सफोर्ड स्कूल उकलाना के संचालक सतीश भारती, अथर्वा डिफेंस एकेडमी के सीएमडी अनिल चौधरी, सिटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के संचालक महाबीर पूनिया, मदर प्राइड कांवेंट स्कूल आदमपुर के संचालक धर्मबीर जांगड़ा, हिंदू पब्लिक स्कूल के संचालक अजय श्योराण, मिलेनियम पब्लिक स्कूल के संचालक डॉ. प्रदीप खेड़ा, आरपीएस हांसी के संचालक संदीप देशवाल, दर्शन एकेडमी की प्रिंसिपल जेसिका कामले का विशेष योगदान रहेगा। इस दौरान 35 श्रेष्ठ शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed