फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Teachers increased their knowledge in four day training camp

Hisar News: चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में अध्यापकों ने बढ़ाया ज्ञान

Sun, 05 May 2024 03:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 05 May 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Teachers increased their knowledge in four day training camp
हिसार। निपुण हरियाणा मिशन के तहत खंड के प्राथमिक अध्यापकों के आरोही स्कूल अग्रोहा में आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को समापन हुआ। 1 मई से शुरू हुए इस प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ खंड संसाधन अधिकारी ईश्वर सिंह ने किया था। इस कार्यक्रम में डाइट मात्रश्याम की तरफ से सीनियर लेक्चरर अनिल कुमार बूरा और जिला एफएलएन को-ऑर्डिटेर मनोज गर्ग व स्कूल प्राचार्य प्रवीण बत्रा ने शिरकत की। मुख्य अतिथि बीआरसी ईश्वर सिंह ने प्रशिक्षु अध्यापकों को कहा कि एनईपी के तहत यह प्रशिक्षण कार्यक्रम बहुत महत्वपूर्ण होते हैं और यह अध्यापकों की शिक्षण स्किल को तराशते हैं। इस अवसर पर जिला एफएलएन को-आर्डिनेटर मनोज गर्ग ने कहा कि स्कूलों में नामांकन संख्या पिछले वर्षों की तुलना में कम है। उन्होंने अध्यापकों से अपील की कि वे विशेष अभियान चलाकर नामांकन बढ़ाने के लिए प्रयास करें। इस प्रशिक्षण शिविर में मुख्य तौर पर एनसीएफ-एसई, समझकर पढ़ना, उच्च स्तरीय लेखन, पुस्तकालय उपयोग, पुस्तकालय गतिविधियां, बुनियादी गणित, निपुण रणनीति, पाठ योजना, गतिविधियों द्वारा अवधारणा सुदृढ़ करना, उपचारात्मक शिक्षण, सावधिक आकलन तथा अंग्रेजी में शिक्षण कार्य योजनाओं के विषयों को शामिल किया गया। इस प्रशिक्षण में गणित की मास्टर ट्रेनर बिन्नी ने बताया कि एफएलएन को कक्षा तीन से कक्षा पांच तक कर दिया गया है। इसलिए गणित व भाषा विकास को बेहतर बनाने के लिए कक्षा चार व पांच को भी एफएलएन का हिस्सा बना दिया गया है। उन्होंने गणित विषय के अध्यापन के लिए नवीन विधियां सांझा की। वहीं हिंदी के मास्टर ट्रेनर राजेश कुमार ने हिन्दी में कक्षा चार व पांच के लिए समझ के साथ पढ़ने पर जोर दिया। इस अवसर पर शमशेर सिंह, सीआर काजला, प्रदीप कुमार, कुलदीप सिंह, सतपाल सिंह, नरेंद्र कुमार, राजेंद्र, सुबेसिंह, कृष्ण कुमार, पवन कुमार, राकेश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed