{"_id":"69fe357b10a87bfa5102a994","slug":"tb-testing-will-be-conducted-at-hisar-as-well-as-at-seven-other-health-centres-hisar-news-c-21-hsr1005-866165-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हिसार के साथ ही 7 अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर भी होगी टीबी की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हिसार के साथ ही 7 अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर भी होगी टीबी की जांच
विज्ञापन
हिसार। अब टीबी की टीम हिसार के अलावा 7 अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर भी उपलब्ध होगी जिससे रिपोर्ट मिलने में पहले के मुकाबले कम समय लगेगा। स्वास्थ्य विभाग ने इन 7 स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच के लिए ट्रू नॉट मशीन उपलब्ध करवा दी है।
अधिकारियों के अनुसार, पहले ये मशीनें केवल हिसार के सेक्टर 1-4 स्थित अर्बन हेल्थ सेंटर में ही रखी गई थीं। टीबी के सभी सैंपल जांच के लिए वहीं आते थे। विभाग की ओर से नियुक्त कुरियर इन्हें लेकर आते थे और जांच रिपोर्ट लेकर जाते थे। इस कार्य के लिए विभाग की ओर से उन्हें भुगतान किया जाता था।
इन जगहों पर रखवाई गईं मशीनें
विभाग ने अब उपमंडल अस्पताल हांसी, बरवाला व आदमपुर तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोरखी, बालसमंद, आर्यनगर व अग्रोहा में ट्रू नॉट मशीनें रखवा दी हैं। यहां तैनात एलटी इन मशीनों का संचालन करेंगे।
विज्ञापन
यह कार्य करती है ट्रू नॉट मशीन
ट्रू नॉट मशीन मुख्य रूप से टीबी के कीटाणुओं की त्वरित और सटीक जांच करने वाला आधुनिक उपकरण है। यह मशीन सैंपल लेने के दो से ढाई घंटे के भीतर परिणाम दे सकती है। यह मशीन बलगम के नमूने से टीबी के बैक्टीरिया की उपस्थिति का पता लगाती है। यह न केवल टीबी की पहचान करती है बल्कि यह भी बताती है कि मरीज पर टीबी की आम दवाएं (जैसे रिफम्पिसिन) असर करेंगी या नहीं।
यह होगा फायदा
इन मशीनों को 7 अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर रखे जाने से सैंपल की रिपोर्ट जल्द उपलब्ध होगी। इससे पहले ये सैंपल कुरियर के माध्यम से हिसार आते थे। जब तक कुरियर रिपोर्ट एकत्रित नहीं करता था, सैंपल देने वालों को रिपोर्ट नहीं मिल पाती थी। इसके अलावा, विभाग को सैंपल लाने और रिपोर्ट ले जाने के लिए भुगतान करना पड़ता था, जो अब आवश्यक नहीं होगा।
विभाग ने ट्रू नॉट मशीन 7 अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर रखवा दी हैं। पहले ये सभी मशीनें केवल हिसार में थीं। अब सैंपल देने वालों को जल्द रिपोर्ट मिल सकेगी और विभाग को भी आर्थिक रूप से लाभ होगा।
- डॉ. जितेंद्र शर्मा, नोडल अधिकारी, टीबी नियंत्रण।