फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Taxi and auto drivers will have to wear gray uniform otherwise action will be taken

Hisar News: टैक्सी और ऑटो चालकों को पहननी होगी ग्रे रंग की वर्दी नहीं तो होगी कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Taxi and auto drivers will have to wear gray uniform otherwise action will be taken
हिसार यातायात थाना प्रबंधक चालकों को वर्दी पहनने के बारे में जागरुक करते हुए। 
हिसार। शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। ट्रैफिक थाना प्रबंधक निरीक्षक जय भगवान और ट्रैफिक जोनल इंस्पेक्टर नीरज ने टैक्सी व ऑटो चालकों को वर्दी पहनकर टैक्सी व ऑटो चलाने के निर्देश दिए हैं। उनके लिए प्रशासन ने वर्दी भी निर्धारित कर दी है। यदि कोई इन निर्देशों की अवहेलना करेगा तो उस पर पुलिस की तरफ से कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में पुलिस के पास टैक्सी व ऑटो चालकों का रिकार्ड भी हो जाएगा और चालक को भी आसानी से पहचाना जा सकेगा।
विज्ञापन

यातायात थाना प्रबंधक जयभगवान एवं जोनल ट्रैफिक इंस्पेक्टर नीरज ने शहर के मुख्य टैक्सी स्टेंड पर टैक्सी और ऑटो चालकों को अपने वाहन चलाते समय निर्धारित वर्दी पहनने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने टैक्सी व ऑटो चालकों को बताया कि सभी टैक्सी और ऑटो चालकों का एक ड्रेस कोड लागू किया गया है। इसके तहत सभी टैक्सी व ऑटो चालकों को ग्रे रंग की वर्दी, छाती पर बाएं तरफ बैज के साथ पहननी अनिवार्य की गई है। इस संबंध में सभी टैक्सी, ऑटो यूनियनों को आदेश जारी करके वर्दी पहनने को लेकर ऑटो चालकों को जागरूक करने को कहा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी चालक मानकों के अनुसार अनिवार्य रूप से वर्दी पहनना शुरू कर दें। नियमों की अवहेलना करने पर यातायात पुलिस द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि टैक्सी और ऑटो चालकों को अब ड्रेस में रहकर काम करना होगा। टैक्सी और ऑटो चालकों को अब ग्रे रंग की वर्दी बैज के साथ पहननी होगी। यह टैक्सी व ऑटो चालकों में अनुशासन की पालना को ध्यान में रखते हुए निर्देश जारी किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed