फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Talks with sub-divisional engineer failed, agitation will continue

Hisar News: उपमंडल अभियंता के साथ वार्ता रही विफल, आंदोलन रहेगा जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Talks with sub-divisional engineer failed, agitation will continue
 जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय के बाहर धरना देते कर्मचारी।
हिसार। मांगों को लेकर धरने पर बैठे ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन की ग्रामीण ब्रांच के पदाधिकारियों की वीरवार को उपमंडल अभियंता के साथ बातचीत विफल रही। इसके साथ ही यूनियन ने आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उपमंडल अभियंता ने कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं किया तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

इससे पहले ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन की ग्रामीण ब्रांच का उपमंडल नंबर 4 के उपमंडल अभियंता कार्यालय पर पांचवें दिन भी धरना जारी रहा। धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान सतबीर सुरलिया ने की और संचालन जिला मुख्य सलाहकार व ग्रामीण ब्रांच प्रधान सुशील कुमार खुंडिया ने किया। इस अवसर पर जिला प्रधान सतबीर सुरलिया ने कहा कि उनकी मुख्य मांगों में कर्मचारी कौशल रोजगार निगम के तहत कार्यरत कर्मचारियों का अनुभव प्रमाण पत्र जारी करना, ईपीएफ व ईएसआई कार्ड जारी करना, जलघरों की टूटी हुई चहारदीवारी की रिपेयर करवाना, सभी जलघरों पर फुटमेट व दस्ताने उपलब्ध करवाना, सभी कर्मचारियों को साबुन का भुगतान करना आदि शामिल हैं। धरने को जगदीश चंद्र, राजेश नलवा, प्रदीप कुमार, राजकुमार, ओमप्रकाश, संदीप बागड़ी, आजाद, राजेश कुमार आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed