{"_id":"62e03004b1f0520a8660f8ef","slug":"take-out-water-from-the-fields-whether-you-install-pumping-sets-dc-hisar-news-hsr637693338","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंपिंगसेट लगाकर करें जल निकासी की व्यवस्था: उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंपिंगसेट लगाकर करें जल निकासी की व्यवस्था: उपायुक्त
विज्ञापन
नारनौंद- जलभराव वाले क्षेत्रों का दौरा करतीं उपायुक्त डॉ प्रियंका सोनी। संवाद
- फोटो : Hisar
नारनौंद। उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने मंगलवार को नारनौंद क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बारिश के कारण आबादी एवं खेतों में हुए जलभराव का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उपायुक्त ने जल निकासी की तत्काल व्यवस्था कराने का निर्देश देते हुए कहा कि किसानों के खेतों से पानी निकालो, चाहे पंपिंग सेट लगाओ।
बारिश के कारण क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं खेतों में जलभराव हुआ है। उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने मंगलवार को गांव मोठ रांगड़ान, मोठ करनैल, बुडाना, खेड़ी जालब व राखी शाहपुर सहित विभिन्न गांवों में हुए जलभराव का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नागरिकों ने जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की। उपायुक्त ने अधिकारियों को ड्रेन के साइफन व पाइपों का निरीक्षण कर सफाई के निर्देश दिए ताकि पानी की निकासी सुचारु ढंग से की जा सके। एसडीएम विकास यादव ने उपायुक्त को जल निकासी के लिए किए गए प्रबंधों के बारे में जानकारी दी। उपायुक्त ने सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता विमल कुमार, कार्यकारी अभियंता संदीप माथुर एवं नीरज भारद्वाज को शीघ्र पानी की निकासी करवाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता अनीश कुमार, सिंचाई विभाग के एसडीओ धीरज दूहन, नवीन रंगा, जेई प्रवीन कुमार, प्रदीप, संजय कुमार, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।