{"_id":"6aca82dde3d6b212e80f1be1","slug":"young-man-in-a-consensual-relationship-commits-suicide-after-writing-a-suicide-note-hisar-news-c-21-hsr1005-970431-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सहमति संबंध में रह रहे युवक ने सुसाइड नोट लिखकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सहमति संबंध में रह रहे युवक ने सुसाइड नोट लिखकर की खुदकुशी
Sat, 10 Oct 2026 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
हिसार। सेक्टर 1-4 स्थित हाउसिंग बोर्ड में शादीशुदा महिला के साथ सहमति संबंध में रह रहे एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। सुसाइड नोट में उसने अपनी पत्नी और साली को आत्महत्या का जिम्मेदार ठहराया है। घटना शुक्रवार की है। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। युवक की पत्नी और उसकी साली के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
एचटीएम थाने से जांच अधिकारी विकास के मुताबिक जालंधर निवासी पिंकी ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी ससुराल कैथल में है। वह और कैथल जिले के गांव भागल निवासी सोनू (32) कैथल में हर्बल लाइफ नाम की कंपनी में काम करते थे। काम के सिलसिले में दोनों अक्सर साथ में बाहर भी जाते थे। इसको लेकर सोनू की पत्नी बिंदू उस पर शक करने लगी। वह रील बनाकर सोनू को बदनाम करने लगी। सोनू ने उसे कई बार समझाया कि पिंकी और उसके बीच ऐसा कुछ नहीं है। इसके बावजूद वह नहीं मानी। इसके बाद सोनू और पिंकी ने सहमति संबंध में रहने का फैसला किया। मई में दोनों हिसार आए और सेक्टर 1-4 स्थित हाउसिंग बोर्ड में किराये के मकान में रहने लगे। सोनू यहां डिलीवरी बॉय का काम करने लगा। पिंकी पहले से शादीशुदा है और उसके दो बेटे हैं। वह एक बेटे को अपने साथ ले आई थी।
सोनू की साली भी करने लगी परेशान
पिंकी ने रिपोर्ट में बताया कि हिसार आने के करीब डेढ़ माह बाद सोनू की साली सलमा भी उसे परेशान करने लगी। वह सोशल मीडिया पर दोनों के बारे में आपत्तिजनक बातें लिखती थी। इससे सोनू काफी परेशान रहने लगा। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे वह बुटीक में काम करने चली गई। बेटा भी सुबह आठ बजे काम पर जा चुका था। पिंकी ने दोपहर में सोनू को फोन किया लेकिन उसने उठाया नहीं। वह बुटीक से छुट्टी लेकर दोपहर करीब सवा एक बजे घर आई। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। उसने सोनू को फोन किया लेकिन कॉल नहीं उठाई। इस पर उसने पड़ोसी को बुलाया। वह किसी तरह घर के अंदर गया लेकिन अंदर का हाल नहीं बताया। इस बीच पिंकी ने अपने बेटे को भी बुला लिया। वह किसी तरह घर के अंदर गया तो देखा कि सोनू का शव कमरे में पंखे से बंधे फंदे पर लटक रहा था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया और शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जांच अधिकारी ने बताया कि बिंदू और सलमा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग की जांच फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) से कराई जाएगी ताकि पता चल सके कि इसे सोनू ने ही लिखा है या किसी अन्य व्यक्ति ने।
विज्ञापन
क्या लिखा सुसाइड नोट में
आत्महत्या करने से पहले सोनू ने एक पेज का सुसाइड नोट लिखा था। उसने लिखा, मां, मुझे माफ कर देना। मैं गलत नहीं हूं। मुझे गलत बना दिया गया था... और मैं क्या करता। मेरी मौत की जिम्मेदार बिंदू और सलमा हैं। वह छह माह से पिंकी के साथ सहमति संबंध में रह रहा था और खुश था लेकिन दोनों बहनें उसे प्रताड़ित कर रही थीं। उसे इस रास्ते पर लाने वाली बिंदू है। उसने दोनों को हर जगह बदनाम किया और पिंकी का साथ छोड़ने व तलाक देने की धमकी देती थी। यह देखकर ही उसने पिंकी के साथ रहने का फैसला किया था।