{"_id":"6aca83eaef87be54ed0e3445","slug":"pearl-millet-arrivals-in-mandis-cross-6805-tonnes-paddy-reaches-1952-tonnes-hisar-news-c-21-hsr1020-970357-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: मंडियों में बाजरे की आवक 6,805 टन पार, धान 1,952 टन पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: मंडियों में बाजरे की आवक 6,805 टन पार, धान 1,952 टन पहुंचा
Sat, 10 Oct 2026 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
हिसार अनाज मंडी में लगी बाजरे की ढेरी।
हिसार। जिले की अनाज मंडियों में बाजरे और धान की आवक लगातार जारी है लेकिन सरकारी खरीद शुरू नहीं होने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
किसानों को उम्मीद थी कि खुले मंडी भाव समर्थन मूल्य से अधिक मिलेंगे लेकिन आढ़ती अच्छी किस्म के बाजरे और धान को भी समर्थन मूल्य से काफी कम भाव पर खरीद रहे हैं। इससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
जिले की मंडियों में अब तक 6,804.80 टन बाजरे और 1,952.05 टन धान की आवक हो चुकी है। शनिवार को 1,148.20 टन बाजरा और 325.74 टन धान मंडियों में पहुंचा। मंडियों में बाजरे और धान की खरीद निजी व्यापारी कर रहे हैं। वहीं, हिसार मंडी में मूंगफली की भी काफी आवक हो रही है।
जिले में अब तक 5,418.83 टन बाजरे की निजी खरीद दर्ज की गई है। शनिवार को 1,426.30 टन बाजरा खरीदा गया। कुल आवक के मामले में बरवाला मंडी 2,743 टन के साथ पहले स्थान पर है। हिसार मंडी में 2,237.60 टन और उकलाना मंडी में 1,489.40 टन बाजरा पहुंचा है। आदमपुर मंडी में 334.80 टन बाजरे की आवक हुई है।
विज्ञापन
दूसरी ओर धान की सरकारी खरीद अभी शुरू नहीं हुई है। किसान आढ़तियों के माध्यम से खुली बोली में धान बेच रहे हैं। भावांतर योजना के तहत किसानों को लाभ देकर भाव के अंतर की भरपाई किए जाने का प्रावधान है। धान की आवक में उकलाना मंडी सबसे आगे है। यहां अब तक 1,350.83 टन धान पहुंचा है। बरवाला मंडी में 414.78 टन, पाबड़ा में 126.04 टन और आदमपुर में 60.40 टन धान की आवक हुई है।