फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   System sick... treatment under a dilapidated roof, health services in Nagthala village with a population of over 13,000 are in bad shape

Hisar News: व्यवस्था बीमार...जर्जर छत तले उपचार, 13 हजार से अधिक आबादी वाले गांव नगथला में स्वास्थ्य सेवाएं बेहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
System sick... treatment under a dilapidated roof, health services in Nagthala village with a population of over 13,000 are in bad shape
राजबीर गोदारा
विज्ञापन

अग्रोहा। सरकार के ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे नंगथला में बेमानी नजर आते हैं। अग्रोहा खंड के 13 हजार से अधिक आबादी वाले गांव में स्वास्थ्य सेवाएं बीमार हैं।
गांव का इकलौता उप स्वास्थ्य केंद्र (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) चिकित्सकों और स्टाफ की कमी, जर्जर भवन और बुनियादी सुविधाओं के अभाव में अपनी बदहाली की कहानी बया कर रहा है।
विज्ञापन

आबादी के लिहाज से यहां पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल) की जरूरत है लेकिन ग्रामीण आज भी बेहतर इलाज के लिए दूसरे गांवों का रुख करने को मजबूर हैं।
इसके विपरीत कम आबादी वाले पास के गांव लांधड़ी में पीएचसी है। नंगथला के ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए करीब साढ़े छह किलोमीटर की दूरी तय कर लांधड़ी जाना पड़ता है। इससे गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्षों पुरानी उप स्वास्थ्य केंद्र की इमारत जर्जर हो चुकी है। केंद्र मुख्य सड़क से करीब दो फीट नीचे होने के कारण बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या भी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि स्टाफ की कमी से स्वास्थ्य सेवाएं ठप हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed