{"_id":"0a3cf67165541ba84ca2d06c4e8c01f7","slug":"swept-woman-with-kerosene-scorched","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी के तेल से पोछा लगा रही महिला झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी के तेल से पोछा लगा रही महिला झुलसी
हिसार
Updated Sat, 15 Mar 2014 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-14 स्थित एक घर में मिट्टी के तेल से पोछा लगाने के लिए बाल्टी में तेल डालते वक्त हादसा हो गया। तेल महिला की साड़ी पर गिर गया और पास ही माचिस से खेल रहे उसके बेटे से तिल्ली जल गई।
विज्ञापन
महिला के कपड़ों ने आग पकड़ ली। उसे बचाने आए पति के दोनों हाथ भी आग बुझाते हुए बुरी तरह से झुलस गए हैं। पड़ोसियों ने दोनों को उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
अनाज मंडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। महिला ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवाए हैं। अनाज मंडी चौकी के एएसआई दुष्यंत ने बताया झुलसा दंपति मूलरूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी मानेन्द्र और संजना हैं। 11 साल पहले शादी हुई थी।
विज्ञापन
मानेंद्र एक निजी कंपनी में कार्यरत है। मजिस्ट्रेट के सामने दिए गए बयान में महिला संजना ने बताया है कि घर में चींटी अधिक हो गईं थीं।
वह चींटियों को भगाने के लिए मिट्टी का तेल डालकर पौछा लगाने लगी। जैसे ही संजना ने मिट्टी का तेल बाल्टी में डाला तो उसके कपड़ों पर तेल गिर गया।
पास ही उसका ढाई वर्ष का बेटा माचिस के साथ खेल रहा था। अचानक उसके हाथ से माचिस की तिल्ली जल गई, जिसके कारण संजना के कपड़ों में आग लग गई।
वह चिल्लाई तो दूसरे कमरे में मानेंद्र मौजूद था। उसने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की तो उसके दोनों हाथ झुलस गए। महिला की हालात गंभीर बनी हुई है।
दंपति की सात साल की बेटी घटना के समय स्कूल गई हुई थी।