फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   sweets kept in the pit

गड्ढे में दबाकर नष्ट कीं खुले में रखीं मिठाइयां

Fri, 30 Oct 2020 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
sweets kept in the pit
sweets kept in the pit - फोटो : Hisar
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को आदमपुर पुलिस व खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम को साथ लेकर काबरेल व सीसवाल गांव स्थित मिठाई की दुकानों पर कार्रवाई की। टीम ने दोनों स्थानों से 30 घरेलू सिलिंडर और 9 भट्ठी बरामद कीं। टीम ने काबरेल के चार मिष्ठान भंडारों में खुले में रखे करीब ढाई क्विंटल रसगुल्ले, चमचम, गुलाब जामुन को गड्ढे में दबाकर नष्ट करवाया, जबकि गांव ढाणी सीसवाल की एक दुकान से चार सैंपल एकत्रित किए। इसके साथ ही मिष्ठान भंडार संचालकों पर केस दर्ज किए गए हैं। बताया गया है कि मिठाइयों पर मक्खियां, मच्छर भिनभिना रहे थे और फफूंद लगी हुई थी।
विज्ञापन

बुधवार-वीरवार को बरवाला व हिसार में कार्रवाई के बाद शुक्रवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के निरीक्षक विक्रमजीत सिंह, उपनिरीक्षक राजबीर सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अरविंदर जीत सिंह, खाद्य आपूर्ति विभाग से उपनिरीक्षक जयदीप जांगड़ा व आदमपुर थाने से उपनिरीक्षक जगदीश अन्य कर्मचारियों सहित शुक्रवार को गांव काबरेल व ढाणी सीसवाल पहुंचे।
विज्ञापन

मिलावटी मिठाइयां तैयार करने की मिली थी सूचना
टीम को सूचना मिली थी गांव काबरेल में सैनी मिष्ठान भंडार, न्यू सैनी मिष्ठान भंडार, बालाजी मिष्ठान भंडार एवं नोखा बीकानेर मिष्ठान भंडार से मिलावटी मिठाइयां तैयार कर त्योहार के सीजन में आसपास के क्षेत्रों में बेची जा रही है। टीम ने गांव काबरेल में सैनी मिष्ठान भंडार, न्यू सैनी मिष्ठान भंडार, बालाजी मिष्ठान भंडार एवं नोखा बीकानेर मिष्ठान भंडार से बरामद करीब ढाई क्विंटल गुलाब जामुन, रसगुल्ला व चमचम को गड्ढे में दबाकर नष्ट करवाया। यह मिठाइयां खुले में रखी मिलीं। टीम ने गांव ढाणी सीसवाल के कल्पना मिष्ठान भंडार से रसगुल्ला, चमचम, बूंदी सहित चार मिठाइयों के सैंपल लिए। उन्हें जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा और रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दुकानदारों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस
खाद्य आपूर्ति विभाग के उपनिरीक्षक जयदीप जांगड़ा ने बताया कि गांव काबरेल के सैनी मिष्ठान भंडार से नौ सिलिंडर व दो भट्ठी, न्यू सैनी मिष्ठान भंडार से छह सिलिंडर दो भट्ठी, बालाजी मिष्ठान भंडार से तीन सिलिंडर और दो भट्ठी, नोखा बीकानेर मिष्ठान भंडार से चार सिलिंडर और एक भट्ठी एवं ढाणी सीसवाल के कल्पना मिष्ठान भंडार से आठ सिलिंडर व दो भट्ठी बरामद की हैं। उन्होंने बताया कि घरेलू सिलिंडर मिलने पर सैनी मिष्ठान भंडार के संचालक बेगराज, न्यू सैनी के राजेश, बालाजी मिष्ठान के संदीप, नोखा बीकानेर के तेजपाल व कल्पना मिष्ठान भंडार के संचालक रोहताश के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज करने के लिए पुलिस को लिखा गया है।

पुलिस ने खाद्य आपूर्ति विभाग के उपनिरीक्षक जयदीप जांगड़ा की शिकायत पर बेगराज, राजेश, संदीप, तेजपाल व रोहताश के खिलाफ केस दर्ज किया है। पांचों से बरामद 30 सिलिंडर व 9 भट्ठी को कब्जे में लेकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
- जगदीश चंद्र, उपनिरीक्षक थाना आदमपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed