फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   sweepers protested to lift rubbish

Hisar News: रात में कूड़ा उठाने पहुंची जेसीबी, कर्मचारियों ने घेरा

Sun, 10 May 2026 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 10 May 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
sweepers protested to lift rubbish
जेसीबी के आगे विरोध करते सफाई कर्मचारी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डबवाली। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच शुक्रवार देर रात शहर में तनावपूर्ण माहौल बन गया। प्रशासन और ठेकेदार की ओर से चोरी-छिपे कूड़ा उठाने के प्रयास का सफाई कर्मचारियों ने विरोध किया।
सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में कर्मचारी सड़कों पर उतर आए और कूड़ा उठाने पहुंचीं जेसीबी मशीनों को घेर लिया। कर्मचारियों ने जेसीबी पर चढ़कर रास्ता रोका व सरकार व प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
विज्ञापन

कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधि सूरज कुमार व मंगत राम ने आरोप लगाया कि सरकार और प्रशासन आंदोलन को कमजोर करने के लिए ठेकेदार पर दबाव बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं लेकिन सरकार उनकी अनदेखी कर रही है। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक शहर से कचरा नहीं उठने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हड़ताली कर्मचारियों ने कहा कि वे रातभर पहरा देने को तैयार हैं लेकिन आंदोलन को दबाने की किसी भी कोशिश का विरोध किया जाएगा। उन्होंने सरकार से ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने और सफाई कर्मियों को रिस्क भत्ता देने की मांग दोहराई।

कर्मचारियों ने सिरसा में सफाई कर्मचारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि वे गिरफ्तारी से डरने वाले नहीं हैं और शांतिपूर्वक धरना जारी रखेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी प्रकार का टकराव होता है तो उसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed