फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Suspended chief security officer quietly reinstated in the case of baton charge on HAU students

Hisar News: एचएयू के छात्रों पर लाठीचार्ज मामले में निलंबित मुख्य सुरक्षा अधिकारी गुपचुप तरीके से बहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Suspended chief security officer quietly reinstated in the case of baton charge on HAU students
हिसार। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) में वजीफा नियमों में बदलाव के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज मामले में निलंबित मुख्य सुरक्षा अधिकारी सुखबीर सिंह को विश्वविद्यालय प्रशासन ने बहाल कर दिया है। सोमवार को कथित तौर पर गुपचुप तरीके से ज्वाइन भी करवा दिया गया। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से किसी ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन

एचएयू बचाओ संघर्ष समिति सदस्य एडवोकेट हर्षदीप गिल ने बताया कि सुखबीर सिंह को ज्वाइन कराने के बारे में पता चला है। इसका विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छात्र फिलहाल घर गए हुए हैं, लेकिन नए सेमेस्टर शुरू होने के बाद इस मामले पर व्यापक विचार-विमर्श कर रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जिन छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, वह अब तक रद्द नहीं की गई है। प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर 11 जून को मुख्य सुरक्षा अधिकारी सुखबीर सिंह व सुरक्षा गार्डों ने लाठीचार्ज किया था। इससे छह छात्रों को गंभीर चोटें आईं थीं। इस मामले में विश्वविद्यालय के आठ अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिनमें सुखबीर सिंह के अलावा रजिस्ट्रार और एक प्रोफेसर शामिल हैं।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट में उठाए गए गंभीर सवाल
तत्कालीन मंडलायुक्त अशोक गर्ग की अध्यक्षता वाली जांच कमेटी ने विश्वविद्यालय प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल उठाए हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि घटना के पांच महीने बाद भी विवि. प्रशासन यह पता नहीं लगा सका कि लाठीचार्ज में मुख्य सुरक्षा अधिकारी की क्या भूमिका थी। जांच कमेटी ने सुझाव दिया कि विश्वविद्यालय में अनुशासन और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए सुरक्षा अधिकारियों के पदों पर पूर्व सैनिकों को नियुक्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed