{"_id":"58fbad544f1c1b9c5c8b547e","slug":"surya-nagar-baba-nayak-hit-with-rod","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूर्य नगर के बाबा नायक उर्फ अंजन पर रॉड से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूर्य नगर के बाबा नायक उर्फ अंजन पर रॉड से हमला
amarujala/Hisar
Updated Sun, 23 Apr 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूर्य नगर में बाबा नायक उर्फ अंजन पर पांच युवकों ने रॉड से हमला कर दोनों टांगे तोड़ डाली। हमलावरों ने उसका सिर भी फोड़ दिया। हमला कर युवक मौके से फरार हो गए। घायल को उपचार के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालात को देखते हुए उसे रेफर कर दिया। हमले की सूचना जैसे ही बाबा के दोस्तों को मिली तो 50 की संख्या में युवा नागरिक अस्पताल पहुंच गए।
बाबा पर हमले की सूचना मिलते ही उसकी मां भी नागरिक अस्पताल पहुंची। इमरजेंसी में पहुंचकर मां ने जब बेटे का हाल देखा तो वह रोने लगी। डॉक्टरों ने उसकी मां और परिवार के अन्य सदस्यों को बाहर निकाल दिया। घायल युवक ने अपनी मां से भी बात की और कहा कि वह ठीक है।
किसी काम से गया था दूसरी गली
घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे उसके दोस्तों ने बताया कि बाबा अपने घर 23 नंबर गली से दूसरी गली में किसी काम से गया था। जैसे ही वह वहां पहुंचा तो रॉड लेकर पहले से ही तैयार खड़े युवकों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस बोली, आपराधिक प्रवृति का है बाबा
सूर्य नगर चौकी पुलिस की माने तो बाबा पर कई मामले दर्ज हैं। सूर्य नगर चौकी पुलिस ने बताया है कि वह आपराधिक प्रवृति का है। सूर्य नगर चौकी इंचार्ज रमेेश कुमार ने बताया कि नागरिक अस्पताल से रुक्का आया है। मामले की छानबीन की जा रही है। घायल बाबा के बयान दर्ज होने के बाद झगड़े का कारण का पता चल सकेगा।