फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Survey revealed, Women in rural areas of Haryana want their first child to be boy

सर्वे में खुलासा: हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्र में पहला बच्चा लड़का चाहती हैं महिलाएं, रूढ़िवाद सोच होना है कारण

Wed, 13 Mar 2024 10:41 AM IST
नवीन दलाल शिवानी सेहरा, हिसार (हरियाणा)
शिवानी सेहरा, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 13 Mar 2024 10:41 AM IST
सार

हरियाणा में ग्रामीण क्षेत्रों में 89 प्रतिशत महिलाएं पहला बच्चा लड़का चाहती हैं। जबकि शहरी क्षेत्रों में 68 प्रतिशत महिलाएं पहला बच्चा लड़का चाहती हैं। राजकीय महिला कॉलेज के भूगोल के असिस्टेंट प्रो. डॉ. प्रदीप शर्मा ने यह सर्वे 35 छात्राओं की टीम के साथ आदमपुर तहसील में किया था।

विज्ञापन
Survey revealed, Women in rural areas of Haryana want their first child to be boy
डॉ. प्रदीप शर्मा, सहायक प्रोफेसर, राजकीय महिला महाविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी महिलाएं पहला बच्चा लड़का ही चाहती हैं। इसको लेकर आदमपुर तहसील के विभिन्न गांवों में 16 साल से लेकर 49 साल की महिलाओं पर सर्वे किया गया। जिसमें ग्रामीण, शहरी, घरेलू, नौकरी और बिजनेस करने वाली महिलाओं को शामिल किया गया है।

विज्ञापन


इसके अलावा 9 अस्पतालों से डाटा लिया गया है। जिसके आधार पर यह सर्वे तैयार किया गया है। पहला बच्चा लड़का ही चाहना लोगों की रूढि़वादी सोच और शिक्षित न होना या कम होना दर्शाता है। ग्रामीण क्षेत्रों के मुकाबले शहरी क्षेत्र में 20 प्रतिशत से कम महिलाएं पहला बच्चा लड़का चाहती हैं।
विज्ञापन


राजकीय महिला कॉलेज के भूगोल के असिस्टेंट प्रो. डॉ. प्रदीप शर्मा ने यह सर्वे 35 छात्राओं की टीम के साथ आदमपुर तहसील में किया था। 6 महीने के इस सर्वे के दौरान करीब 1000 महिलाओं से बातचीत की गई थी, जिनमें से 260 महिलाओं ने सर्वे को समझकर अपनी बात रखी। ग्रामीण क्षेत्रों में 89 प्रतिशत महिलाएं पहला बच्चा लड़का चाहती हैं। जबकि शहरी क्षेत्रों में 68 प्रतिशत महिलाएं पहला बच्चा लड़का चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयु वर्ग के अनुसार महिलाओं की पहले बच्चे (लड़के) को लेकर
आयुवर्ग             प्रतिशत
18-24 साल 56
25-29 साल 33.3
30-34 साल 8.7
35-39 साल 1.3
40-49 साल 0.7

नोट : यह डाटा महिलाओं की प्रजनन क्षमता पर आधारित है और इसके लिए आदमपुर तहसील के 9 अस्पतालों से डाटा एकत्रित किया गया है।

शिक्षा के अनुसार महिलाओं का वर्ग की पहले बच्चे लड़के को लेकर प्राथमिकता
प्राइमरी स्कूल पास 81 प्रतिशत
हाईस्कूल पास             84.6 प्रतिशत
सीसे स्कूल पास            94 प्रतिशत
ग्रेजुएशन पास             73 प्रतिशत
पोस्ट ग्रेजुएशन             77.7 प्रतिशत
नौकरी पेशा, खेती और व्यापार पर आधारित महिलाएं तो पहला बच्चा लड़का चाहती हैं

व्यापार             30 प्रतिशत
व्यापार और खेती 38 प्रतिशत
सरकारी नौकरी व खेती 98 प्रतिशत
हाई प्रोफाईल प्राइवेट जॉब 20 प्रतिशत
मजदूर वर्ग             20 प्रतिशत

अधिकारी के अनुसार
करीब 1000 महिलाओं को सर्वे में शामिल किया गया था, जिसमें से 260 महिलाओं को सर्वे में शामिल प्रश्न समझ आए और महिलाओं ने उनके जवाब दिए। सर्वे के आधार पर ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं आज भी पहला बच्चा लड़का ही चाहती हैं। अगर पहला बच्चा लड़की होती है तो दूसरे बच्चे के बारे में सोचती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं का शिक्षित कम होना, रूढ़िवाद सोच रखना बेटी को बोझ समझना आदि लोगों की मानसिकता है। सर्वे में सदलपुर, आदमपुर, कोहली, खारा खेड़ी सहित आसपास के 8 गांवों को शामिल किया गया था। -डॉ. प्रदीप शर्मा, असिस्टेंट प्रोफेसर, राजकीय महिला कॉलेज, हिसार।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed