फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Surprise inspection of 17 public toilets

Hisar News: 17 सार्वजनिक शौचालयों का औचक निरीक्षण, 13 में मिलीं खामियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Surprise inspection of 17 public toilets
हिसार शहर के सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण करते नगर निगम के मुख्य सफाई निरीक्षक राजकुमार व अन्
हिसार। नगर निगम की स्वच्छता शाखा ने मंगलवार को शहर के 17 सार्वजनिक शौचालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 13 में खामियां मिलीं। इसके लिए संबंधित एजेंसी पर जुर्माना लगाया जाएगा। अमर उजाला ने स्वच्छता हमारी भी जिम्मेदारी समाचार शृंख्ला के तहत 12 जनवरी के अंक में शौचालयों की बदहाली पर समाचार प्रकाशित किया था। इस पर संज्ञान लेकर निगम प्रशासन ने शौचालयों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सीएसआई राजकुमार ने बताया कि 13 शौचालयों में सफाई नहीं थी और नल भी टूटे थे। इन शौचालयों के रखरखाव का जिम्मा सोशल स्किल विजन सिक्योरिटी को दिया हुआ है। इस एजेंसी को निगम प्रशासन प्रति माह करीब सवा 2 लाख रुपये का भुगतान कर रहा है। खामियों को लेकर एजेंसी पर जुर्माना किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मलिक चौक शौचालय, मधुबन पार्क के अंदर बना शौचालय, छाजूराम पार्क, कृष्णा नगर पुराना बिजली घर के सामने, पुरानी ऑटो मार्केट रोड, नई ऑटो मार्केट शॉप 483, 619 व 792 के सामने, पुरानी ऑटो मार्केट एमसी वाला चौक, तलाकी गेट, नागोरी गेट, राजगुरु मार्केट और आईजी चौक पर स्थित शौचालय में गंदगी के अंबार मिले। टोटिंयां टूटीं थीं, वहीं कइयों में पेयजल कनेक्शन टूटा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed