{"_id":"6aea344051eb7c747101a187","slug":"surendra-poonia-became-the-chairman-of-the-tourism-corporation-two-months-after-stepping-down-from-the-state-general-secretary-post-hisar-news-c-21-hsr1005-986769-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: प्रदेश महामंत्री पद से हटने के दो महीने बाद सुरेंद्र पूनिया बने टूरिज्म कॉरपोरेशन के चेयरमैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: प्रदेश महामंत्री पद से हटने के दो महीने बाद सुरेंद्र पूनिया बने टूरिज्म कॉरपोरेशन के चेयरमैन
विज्ञापन
सुरेंद्र पूनिया।
हिसार। भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री और बरवाला विधानसभा क्षेत्र के गांव खरक पूनिया निवासी सुरेंद्र पूनिया को हरियाणा सरकार में नई जिम्मेदारी मिली है। उन्हें हरियाणा टूरिज्म कॉरपोरेशन का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। साथ ही कॉरपोरेशन के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का प्रमुख भी बनाया गया है। प्रदेश महामंत्री पद से हटाए जाने के करीब दो महीने बाद उन्हें सरकार में समायोजित किया गया है।
अर्चना गुप्ता के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद सुरेंद्र पूनिया को प्रदेश महामंत्री पद पर दोबारा बरकरार नहीं रखा गया था। इसके बजाय उन्हें फतेहाबाद भाजपा का जिला प्रभारी बनाया गया था। अब सरकार ने उन्हें टूरिज्म कॉरपोरेशन के चेयरमैन की जिम्मेदारी सौंपी है।
भाजपा के जिलाध्यक्ष भी रह चुके
सुरेंद्र पूनिया भाजपा में कई संगठनात्मक जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। प्रदेश महामंत्री बनने से पहले वह हिसार के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्हें आरएसएस और पार्टी संगठन का करीबी माना जाता है। वह वर्ष 2014 और 2019 में बरवाला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं, हालांकि दोनों बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वर्ष 2014 में इनेलो के वेद नारंग और वर्ष 2019 में जेजेपी के जोगीराम सिहाग ने उन्हें हराया था।