फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Suicide case: Raja Gujjar, Congress leader Kulbir Sohal among 10 booked

आत्महत्या प्रकरण : राजा गुज्जर, कांग्रेस नेता कुलबीर सोहल समेत 10 पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Suicide case: Raja Gujjar, Congress leader Kulbir Sohal among 10 booked
राजा गुज्जर, कांग्रेस नेता कुलबीर सोहल समेत 10 पर केस दर्ज
विज्ञापन

हिसार। अर्बन एस्टेट निवासी 39 वर्षीय नवीन जिंदल के आत्महत्या के मामले में अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने राजा गुज्जर, कांग्रेसी नेता कुलबीर सोहल समेत 10 के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उक्त आरोपियों पर नवीन जिंदल को आत्महत्या के लिए उकसाने और प्रॉपर्टी व 1.10 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप है। इस संबंध में मृतक के दोस्त सेक्टर-13 निवासी मनिक चौधरी ने बयान दर्ज कराए हैं। पुलिस को मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट के आधार पर कार्रवाई की है। वहीं, रविवार को नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस को दिए गए बयान में सेक्टर-13 निवासी मानिक चौधरी ने बताया कि अर्बन एस्टेट निवासी नवीन जिंदल उसका दोस्त था। करीब एक साल पहले अपने परिवार वालों के साथ प्रॉपर्टी विवाद के बाद परिजनों ने उसे बेदखल कर दिया था। इसके बाद से नवीन घर से बाहर होटलों में रहता था। करीब तीन-चार दिनों से माडल टाउन स्थित एक होटल में रुका हुआ था। नवीन जिंदल ने पहले भी प्रॉपर्टी विवाद के चलते आत्महत्या करने के बारे में कहा था। 13 अगस्त को उसने फोन कर होटल में बुलाया और कहा कि राजेंद्रा इन्कलेव में होटल बुक है, वहां पर छोड़ देना। 10.15 बजे उसे होटल में छोड़ दिया और नवीन ने कहा कि शाम को खाना ले आना फिर मैं होटल से चला गया। दोपहर बाद 3:54 बजे बात हुई थी। शाम को 5:34 पर फोन किया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। बाद में होटल जाकर देखा तो उसका कमरा अंदर से बंद था। होटल संचालक हरिकृष्ण ने दूसरी चाबी से कमरा खोला तो नवीन का शव लटका मिला। बेड पर सुसाइड नोट था। इसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर राजा गुज्जर, रामप्रसाद गुज्जर, अनिल गुज्जर, कमल, कुलबीर सोहल, नरेश, संजय, रिंकू, लोविन और रोबिन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मृतक के पास मिले सुसाइड नोट के आधार पर दस लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही हैं। - सरोज, थाना प्रभारी, अर्बन एस्टेट थाना पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed