फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sugam model will rotate at 360 degree angle, will tell the couple the rules of family planning

Hisar News: 360 डिग्री एंगल पर घूमेगा सुगम मॉडल, दंपती को बताएगा परिवार नियोजन के नियम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Sugam model will rotate at 360 degree angle, will tell the couple the rules of family planning
नागरिक अस्पताल में रखा सुगम मॉडल।
हिसार। स्वास्थ्य केंद्रों में अब 360 डिग्री एंगल पर सुगम मॉडल घूमता नजर आएगा, जोकि हर एंगल पर दंपती को परिवार नियोजन के हर नियम के बारे में जागरूक करता दिखेगा। यहां तक की परिवार नियोजन से संबंधित भ्रम से दूर रहने के लिए भी सचेत करेगा। स्वास्थ्य विभाग ने एक मॉडल तैयार किया गया है, जोकि 360 डिग्री एंगल पर घूमता है। हर एंगल पर परिवार नियोजन क्या है, क्या नियम, क्या सावधानियां, क्या भ्रम, पुरुष व महिलाओं को संतुलित आहार का सेवन, दिनचर्या में शामिल व्यायाम, योगासन सहित लक्षण व परहेज के बारे में जागरूक करेगा। खास बात है कि पहले फेज में हिसार स्थित नागरिक अस्पताल, हांसी व आदमपुर के स्वास्थ्य केंद्रों में सुगम मॉडल लगा दिए हैं। जोकि ओपीडी समय में घूमकर मरीजों-तमीरदारों को जागरूक करेगा।
विज्ञापन

हिचकिचाने वाले मरीजों को होगा फायदा
परिवार नियोजन के नियम जानने के लिए अधिकांश मरीज हिचकिचाहट महसूस करते हैं, जिस कारण जानकारी के अभाव में कई गलतियां कर बैठते हैं। ऐसे मरीज कई बार तो भ्रांतियों में फंसे रहते है, लेकिन सुगम मॉडल से मरीज व लोग परिवार नियोजन के नियम जानेंगे और भ्रांतियां दूर करेंगे। यहां तक सुगम मॉडल में हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। अगर फिर भी मरीज व लोगों में कोई सवाल होता है तो वह हेल्पलाइन नंबर डायल कर अपनी भ्रांतियां दूर सकता है।
विज्ञापन



-----------------सुगम मॉडल तैयार कर लिया गया है, जिन्हें हिसार स्थित नागरिक अस्पताल, हांसी व आदमपुर के स्वास्थ्य केंद्रों में लगा दिया गया है। जिससे हिचकिचाहट में रहने वाले मरीजों, दंपतियों व लोगों को फायदा होगा। इससे भ्रांतियां भी दूर होगी। - डॉ. अनामिका बिश्नोई, डिप्टी सीएमओ, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed