{"_id":"69ee5636311a53539f08ad88","slug":"sucide-in-hisar-hisar-news-c-21-hsr1005-858425-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: आदर्श नगर में युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पत्नी नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: आदर्श नगर में युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पत्नी नामजद
विज्ञापन
हिसार। आदर्श नगर में शनिवार रात को एक युवक ने चुन्नी से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने युवक की मौत के लिए उसकी पत्नी को जिम्मेदार ठहराया है। एचटीएम थाने से जांच अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में युवक की पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस को दी शिकायत में आदर्श नगर की गली नंबर 4 निवासी रामबक्श ने बताया कि उनकी किराना की दुकान है। उसके दो बेटे हैं। बड़े का नाम धमेंद्र व छोटे का नाम अंकित। अंकित (28) की शादी 12 जून 2023 को उत्तर प्रदेश के जिला प्रतापगढ़ के गांव बुआपुर निवासी सुधा के साथ हुई थी। अंकित का एक 14 माह का बेटा है। अंकित ऑटो मार्केट में पेंटर था।
शादी के बाद से ही अंकित व उसकी पत्नी के बीच मनमुटाव शुरू हो गया। यही नहीं अंकित ऑटो मार्केट गया तो सुधा उससे वहां जाकर भी लड़ने लगी। दोपहर 2 बजे अंकित घर आ गया और अपने कमरे में चला गया। कुछ देर में दोनों का फिर से झगड़ा शुरू हो गया। रात करीब साढ़े 12 बजे बेटे धर्मेंद्र के पास सुधा ने फोन किया कि अंकित ने कमरे में पंखे से चुन्नी से फंदा लगा लिया है। इसके बाद वह अपनी पत्नी मीना व भाई फूलचंद उसके कमरे में गए तो देखा क अंकित पंखे में चुन्नी का फंदा लगाकर लटक रहा था।