{"_id":"b31e017f53f412d2d9f7ce309caf49e9","slug":"subhash-mittal-punishment-once-the-crown-of-the-head-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुभाष मित्तल के सिर सजा बार का ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुभाष मित्तल के सिर सजा बार का ताज
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
बार एसोसिएशन के चुनावों में 13 वोटों से जीत हासिल कर सुभाष मित्तल ने प्रधान पद कब्जा लिया है। इसी तरह 170 वोट ज्यादा लेकर राजेश कालीरावणा ने सचिव पद पा लिया है।
विज्ञापन
बार एसोसिएशन के कुल 1626 सदस्यों में से 1159 ने मतदान किया। जिसमें प्रधान पद के लिए सुभाष मित्तल को 363 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी ओमप्रकाश कोहली को 350 वोट मिले।
विज्ञापन
वहीं सचिव पद के लिए राजेश कालीरावणा को 424 वोट हासिल हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सोमदत्त सिवाह को 254 वोट ही मिले। चुनाव अधिकारी ओमनारायण कौशिक के निर्देशन में बार पुस्तकालय में हुए मतदान के बाद देर शाम को परिणाम घोषित किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान प्रधान व सचिव पद के लिए पांच-पांच वोट रद भी किए गए। शाम को नतीजे आते ही विजेता वकीलों के समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया। विजेताओं को फूलमालाओं से लाद दिया गया। सभी समर्थक वकीलों ने एक-दूसरे को गले लगकर बधाइयां दी।
467 वकीलों ने नहीं डाला वोट
बार एसोसिएशन के कुल 1626 सदस्यों में 1159 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जबकि 467 वकीलों ने वोट नहीं डाला। सुबह 9 बजे से लेकर साढ़े 4 बजे तक मतदान प्रक्रिया चली।
प्रधान पद के लिए चार अधिवक्ता, जबकि सचिव पद के लिए पांच अधिवक्ताओं में मुकाबला हुआ। महिला वकीलों ने भी मतदान में जमकर उत्साह दिखाया। हालांकि सचिव के लिए एकमात्र महिला प्रत्याशी शीला देवी राठी जीत हासिल नहीं कर पाई। उन्हें सिर्फ 154 वोटों से ही संतोष करना पड़ा।