फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Subhash Garg becomes president of Agrawal Sabha for the second consecutive time

Hisar News: सुभाष गर्ग लगातार दूसरी बार बने अग्रवाल सभा के प्रधान

Mon, 11 Mar 2024 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 11 Mar 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Subhash Garg becomes president of Agrawal Sabha for the second consecutive time
फतेहाबाद। शहर की सबसे प्रतिष्ठित अग्रवाल सभा के प्रधान, उपप्रधान, सचिव, कोषाध्यक्ष व सह सचिव पद के लिए रविवार को अग्रवाल धर्मशाला में चुनाव संपन्न हुए। तीन साल बाद हुए इस चुनाव में प्रधान पद पर सुभाष गर्ग भट्टूवाले ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी विनोद बंसल को 117 मतों के बड़े अंतर से हराया।
विज्ञापन


फतेहाबाद की अग्रवाल धर्मशाला में रविवार को अग्रवाल सभा के चुनाव करवाए गए। अग्रवाल सभा के कुल 272 सदस्यों में 245 सदस्यों ने अपने मतों का प्रयोग किया। शाम को मतों की गणना की गई और चुनाव परिणाम घोषित किए गए। प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में सुभाष गर्ग को 181 व उनके प्रतिद्वंद्वी विनोद बंसल को मात्र 64 मत मिले। सुभाष गर्ग ने प्रधान पद पर 117 मतों से जीत हासिल की। उपप्रधान पद के लिए सुरेश बंसल व शाम सुंदर बंसल मैदान में थे। सुरेश बंसल 41 मतों से जीत हासिल करने में सफल रहे। उनको 143 व शाम सुंदर बंसल को 102 मत मिले। सचिव पद के लिए सुरेंद्र मित्तल ने विजय गोयल को 109 मतों से मात दी। सुरेंद्र मित्तल को 177 व विजय गोयल को 68 मत मिले।
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष पद पर दलीप गोयल ने अपने प्रतिद्वंद्वी संजय गोयल को 50 मतों से जीत हासिल की है। दलीप गोयल को 146 व संजय गोयल को 96 मत मिले। सह सचिव पद के चुनाव में युवा नितिन मोदी 8 मतों से विनोद सिंगला को हराया। नितिन मोदी को 126 व विनोद सिंगला को 118 मत मिले। ज्ञात रहे कि उपसचिव पद के लिए केवल एक ही नामांकन मुरारीलाल गोयल का आया था और उनको निर्विरोध चुन लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीत के बाद सुभाष गर्ग ने कहा कि अग्रवाल समाज के लोगों ने उनको दूसरी बार सेवा का मौका दिया है। वह सभी के साथ मिलकर सभा द्वारा करवाए जा रहे समाजसेवी कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed