फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Students will go beyond textbooks to understand science and technology.

Hisar News: किताबों से निकलकर विज्ञान और तकनीक को समझेंगे विद्यार्थी

Mon, 02 Nov 2026 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 02 Nov 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Students will go beyond textbooks to understand science and technology.

विज्ञापन
हिसार। अब विद्यार्थी विज्ञान और आधुनिक तकनीक को केवल किताबों में नहीं पढ़ेंगे बल्कि प्रयोगों और गतिविधियों के जरिए करीब से समझ सकेंगे। सीबीएसई ने स्कूली विद्यार्थियों के लिए दिल्ली के द्वारका स्थित एक्सपीरियंस सेंटर के भ्रमण की सुविधा शुरू की है। इसके लिए एक नवंबर से ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया शुरू होगी। सीबीएसई से संबद्ध स्कूल अपने विद्यार्थियों को यहां भ्रमण करवा सकेंगे।



कोऑर्डिनेटर नीरू ने बताया कि सेंटर के भ्रमण के लिए स्कूलों को स्वयं ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी। इसके लिए सीबीएसई के परीक्षा संगम पोर्टल पर स्कूल सेक्शन में जाकर एक्सपीरियंस सेंटर का विकल्प चुनना होगा। स्कूल अपनी संबद्धता संख्या और ओएसएसएसएस (ऑनलाइन संबद्ध विद्यालय सूचना प्रणाली) पासवर्ड से लॉगिन कर सकेंगे।
विज्ञापन




पोर्टल पर उपलब्ध तारीख और समय के अनुसार स्कूल अपनी सुविधा से स्लॉट चुन पाएंगे। एक स्लॉट में विद्यार्थियों और शिक्षकों सहित अधिकतम 60 लोगों को प्रवेश मिलेगा। स्कूलों को इसी संख्या के अनुसार भ्रमण की योजना बनानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




शिक्षकों का साथ रहना अनिवार्य



भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों की मौजूदगी अनिवार्य होगी। स्कूलों को बुकिंग के समय दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा। साथ ही पहचान से जुड़े जरूरी दस्तावेज भी लेकर जाने होंगे। सेंटर में विद्यार्थियों को विज्ञान, तकनीकी विकास और वैज्ञानिक नवाचारों की जानकारी मिलेगी। इसके अलावा भविष्य में रोजगार और कॅरिअर की संभावनाओं से भी परिचित कराया जाएगा। यहां विभिन्न गतिविधियों और संवादात्मक तरीकों से विषयों को समझने का अवसर मिलेगा। इससे विद्यार्थी अपनी रुचि के क्षेत्र पहचान सकेंगे और आगे की पढ़ाई व कॅरिअर को लेकर बेहतर निर्णय ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed