फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Students took out anti-drug awareness rally

Hisar News: छात्राओं ने निकाली नशामुक्ति जागरूकता रैली

Fri, 20 Dec 2024 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 20 Dec 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Students took out anti-drug awareness rally
हिसार में रैली निकालतीं एफसी कॉलेज की छात्राएं। 
हिसार। फतेहचंद महिला महाविद्यालय के नशा मुक्ति प्रकोष्ठ ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत 20 दिसंबर को नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकालकर आसपास के लोगों को जागरूक किया। प्राचार्या डाॅ. अनीता सहरावत ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि नशा मानवता का दुश्मन है।
विज्ञापन

अगर युवा ही नशे की गर्त में चले जाएंगे तो देश की तरक्की में बाधा होगी। उन्होंने छात्राओं को नशे की बुरी आदत से बचने व आसपास के लोगों को इसके प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं ने विभिन्न नारों के द्वारा लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया। इस रैली में लगभग 125 छात्राएं व अध्यापकगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन


अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में व्याख्यान

हांसी। सनातन धर्म महिला महाविद्यालय में लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. सुरेश कुमार गुप्ता ने की। मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता के रूप में सामाजिक समरसता मंच के क्षेत्र संयोजक प्रमोद ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन




मुख्य अतिथि ने छात्राओं को बताया कि माता अहिल्या बाई होल्कर एक महान रानी और प्रशासक थीं। जिन्होंने अपने जीवन काल में कई महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों की रक्षा की। गरीबों व असहायों की मदद की और अपने राज्य को सुखी व समृद्ध बनाया। उनकी अधिकृत क्षमता व दूरदर्शिता से छात्राओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम की संयोजिका एसोसिएट प्रोफेसर मधु कक्कड़ व शीलू कुमारी रही। इस अवसर पर समाजसेवी सचिन जैन, सामाजिक समरसता मंच के प्रांतीय सदस्य अश्विनी बजाज व जिला सदस्य योगी नाथ अनूप, प्राचार्य राजेंद्र, प्राचार्य प्रदीप शास्त्री सह जिला संयोजक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed