फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Students taught "A,B,G" to classmates in front of officials

Hisar News: विद्यार्थियों ने अधिकारियों के सामने सहपाठियों को पढ़ाया ''क, ख, ग''

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Students taught "A,B,G" to classmates in front of officials
विद्या​र्थियों का आकलन करते फील्ड इन्वेस्टीेगेटर
हिसार। भिवानी से आए फील्ड इन्वेस्टीगेटर सोमवार को गांव तलवंडी राणा, शिव नगर, गोरछी व चैनत के सरकारी स्कूलों में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कक्षा दूसरी व तीसरी कक्षा के 50 विद्यार्थियों के सीखने के स्तर को जाना। विद्यार्थियों से हिंदी का अक्षर ज्ञान, अंग्रेजी में ए-बी-सी व गणित विषय में गिनती की पहचान पूछी, जिस पर विद्यार्थियों ने संतोषजनक जवाब दिए। बता दें कि जिले के 55 सरकारी स्कूलों के पहली से तीसरी कक्षा के कुल 1650 विद्यार्थियों का आकलन करना है, जिसके लिए शिक्षा निदेशालय ने बीएड कॉलेज के 18 विद्यार्थियों को फील्ड इन्वेस्टीगेटर के रूप में चयन किया है।
विज्ञापन


ये होंगे आकलन के फायदे
- 1 से 3 कक्षा के विद्यार्थियों का बौद्धिक स्तर का पता चलेगा कि उसे बीती कक्षा में कितना पाठ्यक्रम को पढ़ा और समझा है।
- अगर कहीं से भी विद्यार्थी का लर्निंग लेवल कमजोर लगता है तो उस पर विशेष प्रोजेक्ट चलाकर अतिरिक्त विद्यार्थियों के बराबर लाया जाएगा।
- इस आकलन से विद्यार्थियों की नींव मजबूत होगी, जिससे वे आने वाले पाठ्यक्रमों को आसानी से समझ सकेंगे।


-------------------------
विज्ञापन

पहले दिन जिले के चार गांवों में भिवानी से फील्ड इन्वेस्टीगेटर पहुंचे, जिन्होंने करीब 50 विद्यार्थियों का लर्निंग लेवल जांचा। जिसके बाद लिंक पर हर विद्यार्थी की स्थिति को अपडेट किया गया है। आकलन परिणाम आने में अभी समय लगेगा। 17 अगस्त के बाद काम में रफ्तार दे दी जाएगी। -
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्मल दहिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed