{"_id":"635d65f25b98b960cc7349a0","slug":"students-protested-in-adampur-alleging-rigging-in-ado-recruitment-exam-hisar-news-hsr6457965126","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीओ भर्ती परीक्षा में धांधली के आरोप लगाते हुए आदमपुर में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीओ भर्ती परीक्षा में धांधली के आरोप लगाते हुए आदमपुर में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
मंडी आदमपुर। कृषि विकास अधिकारी (एडीओ) के पद पर भर्ती की लिखित परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों ने शनिवार को आदमपुर में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन आदमपुर बाईपास से शुरू हुआ और वापस वहीं पर आकर समाप्त किया। प्रदर्शन में शामिल छात्र-छात्राओं ने एचपीएससी के खिलाफ नारेबाजी की और परीक्षा की उच्च स्तरीय जांच की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान एहतियात के तौर पर आदमपुर थाना प्रभारी सुखजीत सिंह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ प्रदर्शनकारियों के साथ गश्त कर रहे थे। विद्यार्थियों ने बताया कि हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से कृषि विकास अधिकारी (एडीओ) के 600 पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। इसके लिए 16 अक्टूबर 2022 को लिखित परीक्षा हुई थी। जिसमें प्रदेश भर के करीब आठ हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली हुई। परीक्षा में कोई परीक्षार्थी 20 मिनट तो कई तो एक घंटे लेट आया। परीक्षा केंद्रों के बाहर मेटल डिटेक्टर नहीं लगाए गए। कई विद्यार्थियों को तो मोबाइल के साथ अंदर जाने दिया। परीक्षा की कोई वीडियोग्राफी तक नहीं कराई गई। परीक्षा को यूपीएससी का एग्जाम बनाते हुए इसका लेवल बहुत हाई रखा गया। पीएचडी के स्टूडेंट भी इसे हल नहीं कर सके।
परीक्षा के लिए केवल 40 दिन पहले पाठ्यक्रम जारी किया गया नियमानुसार यह 90 दिन पहले जारी होना चाहिए था। 50 फीसदी अंक की शर्त को 50 विद्यार्थी भी पूरा नहीं कर सकेंगे। विद्यार्थियों ने कहा कि वे मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलकर उच्च स्तरीय जांच की मांग करना चाहते हैं। जिला उपायुक्त, कृषि के डीजी, एसीएस व डिप्टी स्पीकर को ज्ञापन सौंप चुके हैं। अब तक उनकी मांग पर कोई सुनवाई नहीं हुई। विद्यार्थियों की मांग है कि परीक्षा केंद्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलाकर जांच की जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके और सैकड़ों बच्चों का भविष्य बर्बाद होने से बच जाए।
विज्ञापन
शाम को गांव आदमपुर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ को विद्यार्थियों ने ज्ञापन सौंपा। धनखड़ ने विद्यार्थियों को परीक्षा की पूरी जांच करवाने का आश्वासन दिया।