फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Students protested demanding withdrawal of fee hike and accommodation of three girl students in one room.

Hisar News: फीस बढ़ोतरी वापस व एक रूम में तीन छात्राओं के रहने की मांग को लेकर विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Students protested demanding withdrawal of fee hike and accommodation of three girl students in one room.
जीजेयू में वीसी ऑफिस का घेराव करते हरिकेश ढांडा व अन्य छात्र।
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) में वीरवार को संयुक्त छात्र मोर्चा के छात्रों ने फीस में की गई बढ़ोतरी को कम करने और छात्रावास में एक रूम में पांच की जगह तीन छात्राओं को रखने सहित अन्य मांगों को लेकर वीसी ऑफिस का घेराव किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों व प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई और विद्यार्थियों को वीसी ऑफिस के अंदर जाने से रोका गया। जिससे आक्रोषित होकर विद्यार्थियों ने विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और मुख्य गेट तक प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों के प्रदर्शन को देखते हुए एक कमेटी का गठन किया, जिसने विद्यार्थियों की मांगों के लिए एक सप्ताह का समय मांगा। विद्यार्थियों ने इसके बाद धरना खत्म किया।
विज्ञापन




जीजेयू में संयुक्त छात्र मोर्चा द्वारा केएसओ के प्रेसिडेंट हरिकेश ढांडा के नेतृत्व में फीस बढ़ोतरी सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। छात्र नेता कहा कि हम किसी भी हाल में पीछे नहीं हटेंगे और अपनी मांगों को पूरा करवा कर ही दम लेंगे। छात्रों के भारी रोष को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक सप्ताह का समय और मांगते हुए कहा है कि एक सप्ताह के अंदर छात्रों की समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा। इस मौके पर मौजूद डीएन कॉलेज से छात्र आदित्य व हरिकेश ढांडा ने कहा कि अगर जल्द ही छात्रों की मांगों का समाधान नहीं हुआ तो एक सप्ताह बाद जीजेयू में एक बड़ा आंदोलन करेंगे। छात्र नेता ने कहा कि केएसओ ने पिछली बार भी छात्रों की मांगों को लेकर एक सप्ताह तक यूनिवर्सिटी में धरना दिया था और ज्ञापन भी दिया था, लेकिन विवि प्रशासन इनका अभी तक कोई समाधान नहीं किया है। प्रदर्शन में दीप किठाना, चिंटू कुंभा, सतीश, बिमल, अभिषेक, ललित, रोहित सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
विज्ञापन

संगठन की मुख्य मांगें

1. परीक्षा में ओड-इवन प्रणाली को बंद किया जाए ।

2. यूजी, पीजी और पीएचडी की फीस को 80% तक कम किया जाए ताकि ओबीसी और सामान्य वर्ग के जरूरतमंद विद्यार्थी भी विश्वविद्यालय में दाखिला लें सके।

3. हॉस्टल की बढ़ाई हुई फीस तुरंत प्रभाव से कम की जाए।

4. पुरुष और महिला छात्रावास के एक कमरे में 3 से ज्यादा छात्रों को न रखा जाएं और यूजी और पीजी के हॉस्टल अलग-अलग किए जाएं।

5. लड़कियों के छात्रावास का समय रात 10 बजे तक किया जाए और छात्रावास में खाने की गुणवत्ता में सुधार किया जाए। कोई छात्रा बाहर से खाना मंगवाती है तो उसे रात्रि के 11 बजे तक ऑनलाइन फूड डिलीवरी की अनुमति प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


6. विश्वविद्यालय से बस स्टैंड तक बस व्यवस्था की जाए और बस सुबह 8:00 से सांय 6 बजे तक लगातार आवाजाही चलती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed