फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Students on strike outside Luwas Vice Chancellor's office

Hisar News: लुवास के कुलपति कार्यालय के बाहर धरने पर डटे रोहतक के विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 07:14 PM IST
विज्ञापन
Students on strike outside Luwas Vice Chancellor's office

विज्ञापन
हिसार। लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय (लुवास) से संबंद्ध इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वेटरनरी एजुकेशन रिसर्च रोहतक के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को हिसार में कुलपति कार्यालय के बाहर धरना दिया। विद्यार्थियों ने हाथों में पोस्टर लेकर विरोध जताया। कुलपति प्रो. विनोद कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को बातचीत के लिए बुलाया। जिसमें कुलपति ने विद्यार्थियों की समस्याओं को सुनने के बाद एक सप्ताह में समाधान का भरोसा दिया। लुवास ने इस संस्थान की परीक्षा को स्थगित कर दिया है। विद्यार्थी देर शाम तक कुलपति कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे थे।



इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वेटरनरी एजुकेशन रिसर्च रोहतक के वेटरनरी सर्जन कोर्स के फाइनल सेमेस्टर के विद्यार्थी शुक्रवार को लुवास में पहुंचे। यह सभी अपने साथ बैनर- पोस्टर लेकर आए थे। कुलपति प्रो. विनोद कुमार वर्मा, कुलसचिव एसएस ढा़का ने विद्यार्थियों को बातचीत के लिए बुलाया। इन विद्यार्थियों ने बताया कि आईआइवीईआर कॉलेज बहुअकबरपुर ने एक साथ 45 प्रतिशत फीस बढ़ा दी। इस बढ़ी फीस का एरिया करीब साढ़े 7 लाख रुपये विद्यार्थियों से मांगा है। एरियर को लेकर विद्यार्थियों ने अदालत का दरवाजा खटखटाया है। इसके बाद से सभी को धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने बताया कि निरंतर उत्पीड़न, मानसिक यातना दी जा रही है, जिसकी मोबाइल रिकार्डिंग भी उपलब्ध है। नियमोें के अनुसार संस्थान एक साल में अधिकतम 10 प्रतिशत फीस ही बढ़ा सकता है। इस बारे में लुवास को भी लिखित शिकायत दी थी। लुवास की एक कमेटी जांच के लिए रोहतक गई थी, लेकिन कमेटी ने विद्यार्थियों का पक्ष नहीं सुना। जब तक मांगों का समाधान नहीं होता उनकी हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




कुलपति ने मांगा चार दिन का समय

वहीं लुवास कुलपति ने 17 फरवरी से होने वाली वीएस की फाइनल ईयर की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। इसमें केवल इसी संस्थान की परीक्षाओं को स्थगित किया है। कुलपति प्रो. विनोद कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों की समस्या का समाधान करने के लिए चार दिन का समय मांगा है। शाम करीब 4:30 बजे कुलपति ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि रात को बहुत सर्दी होती है, घर चले जाओ। आपकी समस्या का समाधान कर देंगे। इसके बाद भी विद्यार्थी धरने पर डटे रहे।



-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed