फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Students of Government Women's College completed internship training, improved skills in web development

Hisar News: राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने पूरी की इंटर्नशिप ट्रेनिंग, वेब डेवलपमेंट में निखारे कौशल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Students of Government Women's College completed internship training, improved skills in web development
कोर्स पूरा करने वाली छात्राएं प्राचार्य व स्टाफ के साथ। 
हिसार। राजकीय महिला महाविद्यालय की बीएससी फिजिकल साइंस और बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्राओं ने अपनी इंटर्नशिप ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी की। छात्राओं ने आर्यन स्किल सेंटर, सेक्टर-14 से एचटीएमएल, सीएसएस और वेब डेवलपमेंट जैसे स्किल एन्हांसमेंट कोर्स में 120 घंटे की इंडस्ट्री ओरिएंटेड ट्रेनिंग प्राप्त की। सेंटर के संचालक गौरव सिंगला ने बताया कि छात्राओं ने अनुशासित ढंग से प्रशिक्षण लिया और नई तकनीकों को उत्साहपूर्वक सीखा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि दो माह पूर्व आर्यन स्किल सेंटर और राजकीय महिला महाविद्यालय के बीच पांच वर्ष के लिए एमओयू हस्ताक्षरित हुआ था। इस समझौते के तहत दोनों संस्थान ज्ञान और संसाधनों का आदान-प्रदान करेंगे, जिससे छात्राओं को समय-समय पर उद्योग आधारित कोर्स और ट्रेनिंग प्राप्त होती रहेगी। प्राचार्य डॉ. सतबीर सिंह सांगा ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रथम बैच में हमारा महाविद्यालय जिले का पहला संस्थान है, जिसने प्रथम वर्ष की छात्राओं को द्वितीय सेमेस्टर के बाद इंटर्नशिप का अवसर प्रदान किया और छात्राओं को सर्टिफिकेट भी दिए गए। इस अवसर पर महाविद्यालय के इंटर्नशिप इंचार्ज सतीश सिंगला, इंटर्नशिप सुपरवाइजर विपिन बब्बर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed