{"_id":"62aa2980b7acb20bd17e1465","slug":"students-demonstrated-by-locking-gju-library-hisar-news-hsr6343585177","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजेयू लाइब्रेरी पर ताला जड़ विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीजेयू लाइब्रेरी पर ताला जड़ विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
जीजेयू लाइब्रेरी के मुख्य गेट पर धरना प्रदर्शन करते विद्यार्थी।
- फोटो : Hisar
हिसार। गुरु जम्ंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) के विद्यार्थियों ने बुधवार को लाइब्रेरी पर ताला लगाकर गेट के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विवि प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों ने बताया कि परीक्षा के इस समय में लाइब्रेेरी में भीड़ काफी बढ़ने लगी है। लाइब्रेरी में बैठने की क्षमता कम होने के कारण पढ़ने आने वाले विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन कुर्सियों पर बैठने के लिए झगड़े हो रहे हैं, जिससे लाइब्रेरी का माहौल खराब हो रहा है। विद्यार्थियों ने बताया कि इसके बारे में विवि प्रशासन को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।
केवल 300 सीटें ही हैं उपलब्ध
विद्यार्थियों ने बताया कि विवि में विद्यार्थियों की संख्या करीब 6 हजार है। लाइब्रेरी में सिर्फ 300 सीटें ही उपलब्ध हैं। ऐसे में लाइब्रेरी में भीड़ काफी बढ़ जाती है। कई विद्यार्थी इस कारण फर्श पर बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं। छात्र नेताओं का कहना है कि लाइब्रेरी में कुर्सी पर बैठकर पढ़ने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थी सुबह 7 बजे ही लाइब्रेरी के रीडिंग रूम में आ जाते हैं। इस कारण सुबह 9 बजे तक लाइब्रेरी की सभी सीटें भर जाती हैं।
विज्ञापन
गुजवि प्रशासन ने मांगा आज दिन तक का समय
विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सूचना मिलन के बाद प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे व विद्यार्थियों से बातचीत की। बातचीत के बाद प्रशासन ने आज तक का समय मांगा है। प्रशासन अधिकारियों ने कहा कि एक बैठक कर इस समस्या का हल निकाला जाएगा।
वर्जन
लंबे समय से लाइब्रेरी की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा। आज लड़कियां कुर्सी के लिए लड़ने लग गईं। रोज के झगड़े आम हो चले हैं, लेकिन विवि प्रशासन सरकार की आवभगत में लगी हुई है।
- संजय सिंह, छात्र संघ अध्यक्ष, गुजवि।
रोज की लड़ाइयों का मुख्य कारण सीटों की कमी का होना है। विवि प्रशासन को समस्याओं का समाधान करना चाहिए। लाइब्रेरी की इमारत में चल रही अन्य गतिविधियों को अन्य जगह स्थानांतरित किया जाए व सीटों की संख्या बढ़ाई जाए।
- मनोज अठवाल, महासचिव, डॉ. आंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट ऑफ इंडिया।
इस समय गुजवि में करीब 6 हजार विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। लाइब्रेरी में सीटों की संख्या केवल 300 ही है। परीक्षा के इस समय में लाइब्रेरी में बैठने को लेकर मारामारी है।
- लक्षिका सरोहा , छात्रा ।
विवि की परीक्षाएं आरंभ हो चुकी है। सीट न मिलने से आपसी झगड़े बढ़ रहे हैं। इससे हमारी पढ़ाई तो बाधित हो रही है। साथ में विद्यार्थी मानसिक रूप से परेशान भी हो रहें हैं।
- सचिन गौतम, एम ए , हिंदी ।
प्रशासन को इस बारे में काफी समय से अवगत करवाते आ रहें हैं, परंतु अभी तक कोई सकारात्मक परिणाम देखने को नहीं मिला है। अगर शीघ्र ही इसका समाधान न किया गया तो परीक्षाओं पर इसका बुरा असर देखने को मिल सकता है।
- पारुल , एम ए , हिंदी।