फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Students blocked road in Hisar due to bus problem, vehicles got stuck in three kilometer

Hisar: बसों की समस्या को लेकर छात्राओं ने किया जाम, तीन किलोमीटर लंबी लाइन में फंसे वाहन

Fri, 30 Aug 2024 11:22 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 30 Aug 2024 11:22 AM IST
सार

पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर छात्राओं को शांत करने की कोशिश की, लेकिन छात्राओं का कहना है कि जब तक उनकी बसों की समस्या का समाधान नहीं होता, वे अपना विरोध जारी रखेंगी।

विज्ञापन
Students blocked road in Hisar due to bus problem, vehicles got stuck in three kilometer
प्रदर्शन करते विद्यार्थी - फोटो : संवाद

विस्तार

हिसार में बसों की गंभीर समस्या को लेकर शुक्रवार को भोजराज में छात्राओं ने सड़क जाम कर अपना गुस्सा जाहिर किया। जाम के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे करीब तीन-तीन किलोमीटर तक ट्रैफिक बाधित हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्राओं को समझाने का प्रयास किया।

विज्ञापन

छात्राओं का कहना है कि इस रूट पर पहले एक नियमित बस चलाई जा रही थी, लेकिन इसे बंद कर मिनी बस शुरू कर दी गई है। मिनी बस में पहले से ही सवारियां भरी होती हैं, जिससे उन्हें दरवाजे पर खड़े होकर सफर करना पड़ता है। इस स्थिति के कारण उन्हें स्कूल और कॉलेज जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

छात्राओं और ग्रामीणों ने कई बार रोडवेज अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। हर बार उन्हें केवल आश्वासन देकर टाल दिया गया। जब उनकी समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकला, तो शुक्रवार को छात्राओं ने रोड जाम कर अपना विरोध प्रकट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर छात्राओं को शांत करने की कोशिश की, लेकिन छात्राओं का कहना है कि जब तक उनकी बसों की समस्या का समाधान नहीं होता, वे अपना विरोध जारी रखेंगी। इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन पर भी दबाव बढ़ गया है कि वे जल्द से जल्द इस समस्या का हल निकालें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed