फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Student trying to break up a cat fight attacked by her own pet cat.

Hisar News: कैट फाइट छुड़ाने पहुंची छात्रा पालतू बिल्ली ने ही किया हमला

Sat, 08 Aug 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 08 Aug 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Student trying to break up a cat fight attacked by her own pet cat.
हिसार। झगड़ा इंसानों को हो चाहे जानवरों का शांत कराना कभी-कभी आफत का सबब बन जाता है। इसी बानगी शुक्रवार को गांव कैमरी में दिखी जहां कैट फाइट छुड़ाने पहुंची जीएनएम छात्रा को उसकी पालतू बिल्ली ने ही हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

गांव कैमरी निवासी प्रियंका ने बताया कि वह जीएनएम अंतिम वर्ष की छात्रा है। उसने बताया कि उसने अपने घर पर बिल्ली पाल रखी है। शुक्रवार को वह कॉलेज नहीं गई थी और घर पर ही थी। सुबह करीब 8 बजे एक बिलाव ने अचानक से उनकी पालतू बिल्ली पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

घर के आंगन में दोनों के लड़ने पर प्रियंका उन्हें अलग करने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान पालतू बिल्ली अचानक आक्रामक हो गई और उस पर हमला कर हाथ पर कई जगह काट लिया। परिजनों ने तत्काल उसे जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के साथ आवश्यक एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका ने बताया कि बिल्ली को पहले से ही एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवाए हुए है। बिल्ली ने उस पर दूसरी बार हमला किया है। करीब एक वर्ष पहले भी इसी घर की बिल्ली ने हमला कर उसे घायल कर दिया था। उस समय भी काफी गहरे जख्म हो गए थे। ठीक होने में करीब एक महीना लग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed