फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Student robbed of Rs 70,000 Student

हिसार: छात्र पर छुरी से हमला कर छीने 70 हजार रुपये

Thu, 09 Feb 2023 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 09 Feb 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Student robbed of Rs 70,000 Student
हिसार। डाबड़ा चौक के पास बाइक सवार कुछ युवकों ने छात्र मोहित की बाइक रुकवाकर उस पर छुरी से हमला कर दिया। इसके बाद हमलावर 70 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। जख्मी हालत में छात्र को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूरा घटनाक्रम एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घटना का पता चलने पर अर्बन एस्टेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीन बाइकों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पातल में उपचाराधीन बड़वाली ढाणी निवासी मोहित ने बताया कि वह जाट कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। पढ़ाई के साथ-साथ ट्रेडिंग का काम करता है। वीरवार दोपहर को दोस्त आशु और अमन के साथ महाबीर स्टेडियम के पास से पेमेंट लेकर निरंकारी भवन रोड पर भाजपा नेता विकास खंडेलवाल के दफ्तर आ रहे थे। डाबड़ा ओवरब्रिज से जैसे ही निरंकारी भवन की तरफ मुड़े तो पीछे से तीन बाइक पर कुछ युवक आए। जाम लगा होने के कारण बाइक की गति धीमी थी, इसी कारण एक युवक ने चलती बाइक से चाबी निकाल ली। इसके बाद युवक बाइक से उतर कर आए और कमर में छुरी से कई बार वार कर दिए। इसके बाद जेब में रखी 70 हजार की नकदी निकाल कर फरार हो गए।
विज्ञापन

हमलावर बोले-छुरी से कुछ नहीं होगा, सामान निकाल
भाजपा नेता विकास खंडेलवाल ने बताया कि घटना का पता चलने पर मौके पर पहुंचा और घायल को उपचार के लिए पहले निजी अस्पताल और बाद में नागरिक अस्पताल लेकर आए। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने मोहित पर पहले छुरी या चाकू से हमला किया और बाद में कहा कि इससे कुछ नहीं होता सामान निकाल, उससे हमला करेंगे। बाद में भीड़ होने पर हमलावर बाइक छोड़ कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल ने बताया कि हमला करने वालों में एक का नाम पंकज है और बाकी उसके दोस्त थे। अंदेशा है कि जब हम पेमेंट लेकर चले तो रास्ते में हमलावराें ने पीछा करना शुरू किया। डाबड़ा चाैक के पास जाम लगा होने के कारण हमलावरों ने वारदात की।

घटना का पता चलने पर मौके पर पहुंचे। मौके से हमलावरों की तीन बाइक जब्त की हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - एसआई सिकंदर, पुलिस चौकी प्रभारी, अर्बन एस्टेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed