{"_id":"65d78aa3ee53e328e5095a11","slug":"student-fainted-while-sitting-on-hunger-strike-hisar-news-c-21-hsr1020-327211-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठी छात्रा हुई बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठी छात्रा हुई बेहोश
विज्ञापन
अस्पताल में दाखिल छात्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। आईआईवीईआर बहु अकबुरपुर के बीवीएससी के विद्यार्थी मांगों को लेकर लुवास में कुलपति कार्यालय के सामने पिछले 14 दिनों से धरने पर बैठे हैं। वीरवार को क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे विद्यार्थियों में छात्रा रितिका धरना स्थल पर बेहोश हो गई। जिसे इलाज के लिए कैंसप अस्पताल में भर्ती करवाया गया। धरने पर बैठे विद्यार्थियों ने बताया कि रात को उन्होंने रोष मार्च निकाली था, जिसमें रितिका भी शामिल हुई थी। रोष मार्च से आने के बाद में धरना स्थल पर वह बेहोश हो गई।
लुवास में हड़ताल पर बैठे विद्यार्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बाल्यान से मिलकर बात की। मंत्री बाल्यान ने मामले को लेकर विवि के कुलपति से भी फोन पर बात की। विद्यार्थियों का कहना है कि केंद्रीय राज्य मंत्री ने उन्हें मामले में समाधान का आश्वासन दिया है। लुवास में धरने पर बैठे विद्यार्थियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक उनका धरना जारी रहेगा। विद्यार्थियों ने बताया कि वे विवि परिसर में परीक्षाएं और विवि की तरफ से इंटर्नशिप करवाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं।
फीस बढ़ोतरी का उनका मामला हाईकोर्ट में चल रहा है। जिसमें 26 फरवरी को अगली सुनवाई होनी है। वहीं संस्थान से कोर्ट के आदेश पर लाए गए हाजिरी रजिस्टर का शपथपत्र भी विवि की तरफ से कोर्ट में जमा करवाया गया था। प्रतिनिधिमंडल वेटरनरी काउंसिल ऑफ इंडिया के सचिव आरजी बामल से भी मिले थे, इसके बाद डायरेक्टर एनीमल हसबेंडरी डिपार्टमेंट से मिलकर मामले की जानकारी दी। दोनों अधिकारियों ने मामले में जल्द ही संज्ञान लेने का आश्वासन दिया।