फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Strict action taken on stubble burning cases, two BAOs and one ADO suspended

Hisar News: पराली जलाने के मामलों पर सख्ती, दो बीएओ और एक एडीओ निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Strict action taken on stubble burning cases, two BAOs and one ADO suspended
हिसार। पराली जलाने के बढ़ते मामलों पर कृषि विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। जिले में पराली जलाने के मामलों में लापरवाही बरतने पर विभाग ने दो ब्लॉक एग्रीकल्चर ऑफिसर (बीएओ) और एक एग्रीकल्चर डेवेलपमेंट ऑफिसर (एडीओ) को निलंबित कर दिया है। वहीं राजस्व विभाग ने ग्राम सचिवों और पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन

कृषि विभाग के अनुसार अब तक जिले में 49 पराली जलाने के केस सामने आए हैं, जिनमें 23 मामले सही पाए गए। सेटेलाइट से मिले इनपुट के आधार पर टीमों ने मौके पर जांच की, जहां करीब तीन मीटर के दायरे में घास जलती हुई मिली। पिछले दो दिनों से लगातार मामले बढ़ने के बाद विभागीय मुख्यालय ने कार्रवाई करते हुए बरवाला और हांसी के बीएओ तथा अग्रोहा के एडीओ को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

पराली जलाने पर रोक लगाने के लिए विभाग ने 578 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। इनमें ग्रीन जोन के गांवों में 100 किसानों पर एक नोडल अधिकारी और येलो जोन में 50 किसानों पर एक नोडल अधिकारी तैनात किया गया है। ये अधिकारी रोजाना पराली जलाने की रिपोर्ट मुख्यालय को भेजते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले वर्ष जिले में पराली जलाने के कुल 49 केस सामने आए थे, जबकि इस बार शुरुआत में ही उतने मामले दर्ज हो चुके हैं। विभाग ने चेतावनी दी है कि पराली जलाने वाले किसानों पर एफआईआर, जुर्माना और मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर रेड एंट्री की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed