फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Strict action against traffic rule violators in Siwani

Hisar News: सिवानी में यातायात के नियम तोड़ने वालों पर सख्ती

Tue, 05 May 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 05 May 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Strict action against traffic rule violators in Siwani
सिवानी मंडी। थाना पुलिस और भिवानी यातायात पुलिस ने सोमवार को संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों की अनदेखी कर नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई। शहर के मुख्य मार्गों के साथ ही बाहरी क्षेत्रों में की गई सघन जांच कर कुल 51 चालान किए गए जबकि दो बुलेट बाइकों को जब्त भी किया गया।
विज्ञापन

कई वाहन चालकों को मौके पर सख्त चेतावनी देकर भविष्य में नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए। अभियान का नेतृत्व कर रहे थाना प्रभारी कपिल देव सिंवर और भिवानी यातायात प्रभारी संजय कुमार ने बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, गलत दिशा में और नशे में वाहन चलाने वालों पर विशेष नजर रखी।
विज्ञापन

इस दौरान तीन बुलेट बाइक चालकों के चालान किए गए। इनमें से एक पर 32,000 का भारी जुर्माना लगाया गया जबकि दो बुलेट बाइकों को नियमों के उल्लंघन पर जब्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


काली फिल्म लगी एक कार चालक का 10,000 रुपये का चालान किया गया। पुलिस ने गलत दिशा में वाहन चला रहे 16 चालकों में चालान काटे जबकि शराब पीकर वाहन चलाने के दो मामलों में भी सख्ती दिखाई गई। अन्य मामलों में बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed