फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Street vendors will get credit cards, no fees will be charged for five years

Hisar News: रेहड़ी चालकों को मिलेंगे क्रेडिट कार्ड, पांच साल तक नहीं लगेगा कोई शुल्क

Thu, 01 Jan 2026 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 01 Jan 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Street vendors will get credit cards, no fees will be charged for five years
हिसार। रेहड़ी-पटरी लगाने वाले छोटे कारोबारियों को अब क्रेडिट कार्ड की सुविधा मिलेगी। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना 2.0 के तहत रेहड़ी चालकों को यह कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे वे अपने व्यापार को आगे बढ़ा सकें। खास बात यह है कि पांच साल तक क्रेडिट कार्ड के उपयोग पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना 2.0 लागू की गई है। इसके तहत रेहड़ी चालकों को मिलने वाली ऋण राशि में भी बढ़ोतरी की गई है। पीएम स्वनिधि योजना 1.0 के तहत रेहड़ी चालकों को काम शुरू करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए 10 हजार, 20 हजार और 50 हजार रुपये तक का ऋण दिया जाता था। अब योजना 2.0 में यह राशि बढ़ाकर 15 हजार, 25 हजार और 50 हजार रुपये कर दी गई है। इसके साथ ही योजना के पात्र लाभार्थियों को क्रेडिट कार्ड की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

-----------
ये उठा सकेंगे क्रेडिट कार्ड सुविधा का लाभ
इस योजना के तहत क्रेडिट कार्ड की सुविधा केवल उन रेहड़ी चालकों को दी जाएगी, जो 50 हजार रुपये तक का ऋण लेने के पात्र हैं।
क्रेडिट कार्ड की सीमा 30 हजार रुपये होगी।
कार्ड का पांच साल तक कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
कार्ड के उपयोग के बाद 45 दिन तक कोई ब्याज नहीं देना होगा।
-----------
फोन कर लाभार्थियों को बुला रहा निगम
योजना का लाभ देने के लिए नगर निगम की ओर से लाभार्थियों को फोन कर संपर्क किया जा रहा है। उनसे पूछा जा रहा है कि वे योजना का लाभ लेना चाहते हैं या नहीं। कई रेहड़ी संचालकों ने योजना में रुचि दिखाई है, जबकि कुछ ने योजना का लाभ लेने से इन्कार भी किया है। पीएम स्वनिधि योजना 1.0 के तहत जिले में करीब 9 हजार रेहड़ी चालकों ने ऋण सुविधा का लाभ उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------पीएम स्वनिधि योजना 2.0 में 50 हजार रुपये तक के ऋण के पात्र रेहड़ी चालकों को क्रेडिट कार्ड की सुविधा दी जा रही है। यह कार्ड उसी बैंक की ओर से जारी किया जाएगा, जिस बैंक से संबंधित रेहड़ी चालक का ऋण स्वीकृत हुआ है।
- सुनील वर्मा, एपीओ, सीपीओ ब्रांच, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed