डीसी ने दिए सख्त निर्देश गांधी जयंती तक हिसार हो नंदी मुक्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार डीसी एवं नगर निगम कमिश्नर निखिल गजराज ने शहर में पशु संवेदनशील एरिया सहित धांसूरोड पशुबाड़े में दौरा किया। डीसी ने नगर निगम अधिकारियों को सख्त निर्देेश दिए कि 2 अक्तूबर गांधी जयंती पर हिसार सिटी नंदी मुक्त हो जाना चाहिए। उन्होंने शहर के लोगों से अपील की कि वे अपनी गायों को खुले में छोड़ने की बजाय घरों में रखें अन्यथा ऐसे पशु मालिकों की पहचान का कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पशुबाड़ा में अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे बेसहारा गायों व नंदी को पकड़ कर गोशालाओं व अस्थायी पशुबाड़े में रखने का प्रबंध करेंगे। इस मामले के बाद नगर निगम सचिव राजेश महता व एक्सईएन रामजीलाल ने अलग अलग स्थनों अपनी अपनी टीम की वर्किंग जांचने के लिए औचक निरीक्षण किया है।
दो टीमों का किया गठन
इस बारे नगर निगम की देखरेख में दो टीमों का गठन किया गया। पहली टीम नगर निगम के सचिव राजेश मेहता तथा दूसरी टीम कार्यकारी अभियंता रामजीलाल की देखरेख में हिसार सिटी में प्रतिदिन जाकर बेसहारा गायों व नंदी को पकड़ कर गोशालाओं व अस्थायी बाड़ा धांसू रोड भेजने का प्रबंध करेंगे। इस दौरान नगर निगम के अधिकारियों/कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी साथ होगा।
खुले में गोवंश छोड़ने वालों की दें सूचना
उपायुक्त ने नगर निगम अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि जो भी आदमी बेसहारा गायों को खुले में छोड़ेगा उससे 5100 रुपये का जुर्माना वसूल किया जाएगा। उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि जहां भी खुले में गाय खड़ी मिले तो उसकी सूचना नगर निगम टोल फ्री न. 18001801193 पर दें ताकी उनको पकड़ कर गोशालाओं व अस्थायी बाड़ा धांसू रोड पर ले जाया जा सके। इसके अलावा गायों को खुला छोड़ने वाले के बारे में भी टोल फ्री नंबर पर सूचना दी जा सकती है।
सुंदर नगर से पकड़े 20 सांड
नगर निगम की दो टीमों ने सुबह सुंदर नगर एरिया व दोपहर को अर्बन इस्टेट, डीसी कॉलोनी व एमसी कॉलोनी में पशु पकड़े। तहबाजारी इंचार्ज महेंद्र सैनी ने बताया कि सुंदर नगर एरिया में पार्षद कमला बंसल के बेटे मुकेश बंसल ने भी सहायता की। सुंदर नगर में तो पशुओं को ढूंढ ढूंढ कर पकड़ना पड़ा। इसके अलावा एमसी, डीसी कॉलोनी व अर्बन इस्टेट में 31 पशु पकड़े गए।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर नगराधीश सरजीत सिंह नैन, उपमंडलाधीश अशोक कुमार बंसल, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी सूरजभान, नगर निगम सचिव राजेश मेहता, कार्यकारी अभियंता रामजीलाल आदि अधिकारी व कर्मचारी मौके पर मौजूद थे।
कमिश्नर साहब सहित सभी जिला प्रशासन के अधिकारियों ने सेक्टर 14 व पड़ाव एरिया सहित धांसूरोड पशुबाड़े का दौरा किया है। उन्होंने 2 अक्तूबर तक सिटी को नंदी मुक्त बनाने के निर्देश दिए हैं।
- सरजीत नैन, ज्वाइंट कमिश्नर एवं सीटीएम हिसार