पशुुबाड़े में जाएंगे केवल सांड, गाय गोशालाओं में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार शहर को लावारिस पशुओं से मुक्त करने को लेकर प्रशासन पूरी तरह गंभीर हो गया है। प्रशासन अधिकारियों का दावा है कि लगभग 20 से 25 दिनों के अंदर शहर में बेसहारा पशु दिखाई नहीं देंगे। बुुधवार को इस मामले को लेकर डीसी निखिल गजराज ने निगम अधिकारियों की मीटिंग ली। अधिकारियों को कहा कि जो साधन चाहिए आप ले लो। कर्मचारी और चाहिए ले लो मुझे नहीं पता हर हाल में शहर लावारिस पशु मुक्त होना चाहिए। मीटिंग में सांड को पशु बाड़े में व गायों को गोशालाओं में भेजने के निर्देश दिए गए। इसको लेकर चारे की व्यवस्था के लिए डीडीपीओ व बीडीपीओ की ड्यूटियां लगाई गई। मीटिंग में सीटीएम एवं ज्वाइंट कमिश्नर सरजीत नैन भी मौजूद थे। नगर निगम अधिकारियों ने शहर में घूम रहे गोवंश को पकड़ने के लिए अतिरिक्त स्टाफ व गाड़ी की मांग की है।
दो टीमें हर रोज पकड़ेंगी पशु
नगर निगम एक्सईएन रामजीलाल व सचिव राजेश महता ने बताया कि पशु पकड़ो अभियान तेजी से चलाया जाएगा। कम से कम दो से तीन टीमें हर रोज शहर में गोवंश पकड़ने का काम करेगी। इसके अलाव पशुबाड़े में पशुओं को चारा उनकी देखभाल के लिए भी अतिरिक्त स्टाफ होगा। उन्होंने दावा किया है कि 20 से 25 दिनों के अंदर हिसार लावारिस पशु मुक्त होगा।
पंचायतों से लिया जाएगा सहयोग
पशुओं के चारे की व्यवस्था के लिए डीडीपीओ को जिम्मेवारी दी गई है। वे बीडीपीओ की पंचायतों व संस्थाओं से चारे के लिए सहयोग की आगे ड्यूटियां लगाई गई है। भाइचारे व सेवाभाव में समाजसेवी संस्थाएं व गोसेवक पशुओं के चारे की व्यवस्था करवाएंगे।
मेयर ने एक गोशाला से की बात
उधर गायों को गोशालाओं में भेजा जाएगा। इसको लेकर हांलाकि जल्द ही गोशाला संचालकों की मीटिंग बुलाई जाएगी। शुरूआत मेयर शकुंतला राजलीवाला ने कर दी है। उन्होंने अपने स्तर पर बात कर एक गोशाला में 100 गाय भिजवाने की बात कही है।
बुधवार को पकड़े 32 पशु
तहबाजारी इंचार्ज महेंद्र सैनी ने शहर में पशुपकड़ने के अभियान के चलते बुुधवार को 32 पशु पकड़वाए हैं। अधिकारियों ने इस काम पर स्पेशल उनकी ड्यूटी लगा दी है। हर रोज इसी तरह से पशु पकड़े जाएंगे।
निगम ने मांगे 20 अतिरिक्त कर्मचारी
पशु पकड़ने संबंधित नगर निगम ने 20 अतिरिक्त कर्मचारियों की मांग की है। इसके अलावा एक किराये पर अतिरिक्त गाड़ी मांगी है। इसको लेकर निगम ने बुधवार को ही नोटिंग कर उच्च अधिकारियों को भिजवा दी।
शहर से नंदी पकड़ने के लिए तेजी से अभियान चलाया जाएगा। सांड अलग से धांसू रोड स्थित पशुबाड़े में रोके जाएंगे तथा गायों को गोशालाओं में भेजने की व्यवस्था की जाएगी। डीसी साहब ने आमजन से अपील की है कि वे पशुओं को बाहर न छोड़े। अपील के बावजूद भी लोग नहीं मानें तो गाय मालिकों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।
- सरजीत नैन, ज्वाइंट कमिश्नर एवं सीटीएम हिसार