{"_id":"66d3a5eba93cb337cb01d784","slug":"stones-pelted-at-religious-place-beer-bottles-thrown-hisar-news-c-21-hsr1020-454133-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: धार्मिक स्थल पर पथराव, बीयर की बोतलें फेंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: धार्मिक स्थल पर पथराव, बीयर की बोतलें फेंकी
Sun, 01 Sep 2024 04:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 01 Sep 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। चुनाव करीब आते ही शहर के माहौल को बिगाड़ने की साजिश रची जा रही है। शुक्रवार रात करीब 10 बजे लाहौरिया चौक स्थित एक धार्मिक स्थल पर पथराव और बीयर की बोतलें फेंकी गईं। इससे पहले सुबह त्रिवेणी के नीचे गोवंश का कटा सिर मिला था। शनिवार सुबह समुदाय विशेष के लोगों को इसकी जानकारी मिली तो पुलिस को शिकायत दी। एचटीएम थाना पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर संदिग्धों की तलाश में जुट गई है। उधर, त्रिवेणी के नीचे गोवंश का कटा सिर रखने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर गऊ रक्षा संघर्ष समिति ने प्रदर्शन कर पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया।
पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि रात करीब 10 बजे एक कार धार्मिक स्थल पर के पास आकर रुकती है। कार में तीन-चार युवक सवार हैं। थोड़ी देर बाद दो युवक कार से बाहर आते हैं और धार्मिक स्थल पर बीयर की दो बोतलें फेंकते हैं। इसके बाद एक युवक पत्थर फेंकता है। इसके बाद सभी फरार हो जाते हैं।
सुबह जब इस घटना का पता चलते ही समुदाय विशेष के लोग धार्मिक स्थल पर एकत्रित हो जाते हैं। अन्य संगठनों के लोग भी वहां आ जाते हैं। सभी इस घटना की निंदा करते हुए आपसी सद्भाव बनाए रखने की बात कहते हैं। एचटीएम थाना प्रभारी इंसपेक्टर रिसाल सिंह ने बताया कि धार्मिक स्थल पर पथराव करने की शिकायत मिली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
प्रदर्शन के बाद बैठक कर बनाई रणनीति, 11 सदस्यीय कमेटी गठित
त्रिवेणी के नीचे गोवंश का कटा सिर रखने के मामले में गऊ रक्षक संघर्ष समिति के सदस्य पड़ाव चौक पर एकत्रित हुए और नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आरोपियों का अब तक पता नहीं चला है। इसके बाद समिति के सदस्यों ने गुर्जर धर्मशाला में बैठक कर रणनीति बनाई। इस दौरान पड़ाव भाईचारा सेवा समिति के सदस्य डॉ. सुमित के नेतृत्व में 11 सदस्याें की कमेटी का गठन किया गया। कमेटी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को तीन का अल्टीमेटम दिया है। गिरफ्तार नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। बाजार बंद का फैसला भी लिया जा सकता है। विश्व हिंंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष प्रवीन, संयुक्त प्रमुख अशोक और डॉ. सुमित ने कहा कि कुछ लोग धार्मिक भावनाओं को भड़काने के लिए ऐसा कर रहे हैं। हमें शांतिपूर्वक तरीके से विरोध प्रदर्शन करना है। कमेटी में जय सिंह, रविंद्र, सुरेश, दीपक,सुमित, अशोक, डॉ. सुमित सहित अन्य को शामिल किया गया है।