फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Stone pelting at shoe trader's house due to old enmity

पुरानी रंजिश के चलते जूता व्यापारी के घर पर पथराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Stone pelting at shoe trader's house due to old enmity
हिसार। शहर की श्याम विहार कॉलोनी में मंगलवार देर रात पुरानी रंजिश में जूता व्यापारी के घर पर पथराव किया गया। एचटीएम थाना पुलिस ने व्यापारी रामनिवास की शिकायत पर टिब्बा दानाशेर निवासी शुभम समेत सात अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रामनिवास ने बताया कि बिश्नोई मार्केट में उसकी जूतों की दुकान है। मंगलवार रात परिवार के सदस्यों के साथ घर में था। रात करीब 12 बजे शुभम अपने साथियों के साथ आया और गाली-गलौज की। इसके बाद घर पर पथराव किया और जान से मारने की धमकी दी। 27 मई को आरोपी ने कार के शीशे भी तोड़े थे और दुकान पर काम करने वाले युवक से मारपीट की थी। इस संबंध में शहर थाना में केस दर्ज है। केस दर्ज कराने की रंजिश को लेकर घर पर पथराव किया है। एचसी प्रकाश का कहना है कि शिकायत के आधार पर शुभम और अन्य पर केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed