{"_id":"5e9489058ebc3e77442bda1e","slug":"stf-caught-one-kilo-of-heroin-after-the-encounter-hisar-news-rtk5506902155","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार भागने लगे तस्कर, टायर फटने से बोलेरो पलटी, एक किलो हेरोइन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार भागने लगे तस्कर, टायर फटने से बोलेरो पलटी, एक किलो हेरोइन बरामद
Mon, 13 Apr 2020 09:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
अनाज मंडी मार्ग पर पुलिस स्टेशन के सामने खड़ी दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के बीच भी जिले में नशा तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। जिले में आए दिन पुलिस भारी मात्रा में नशा बरामद कर रही है। सोमवार को भी एसटीएफ इंचार्ज निरीक्षक पवन कुमार की टीम ने एएसआई दिनेश कुमार के नेतृत्व में थाना बरवाला के पास नाकाबंदी कर खेदड़ निवासी अश्वनी और पाबड़ा निवासी प्रदीप को बोलेरो गाड़ी में वहां आता देख रुकने का इशारा किया तो आरोपियों ने टीम की गाड़ी में टक्कर मार दी और वहां से भागने लगे।
विज्ञापन
जब गाड़ी रेलवे मार्ग पर पहुंची तो उसका टायर फट गया। इससे गाड़ी पुलिस थाने के पास पलट गई। इस पर एसटीएफ ने गाड़ी से आरोपियों को बाहर निकाला। तलाशी लेने पर उनके पास से एक किलो हेरोइन बरामद हुई। बरामद हेरोइन की कीमत करोड़ों में है।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह दिल्ली में एक नाइजीरियन से हेरोइन खरीदकर लाए थे। मामले में आरोपियों के खिलाफ बरवाला थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। इस दौरान एसटीएफ टीम में एएसआई दिनेश कुमार, बलजीत सिंह, हेड कांस्टेबल नवीन कुमार, ईएचसी विजय कुमार, कांस्टेबल अजय कुमार, विरेंद्र, अजय कुमार और नवीत कुमार मौजूद रहे। हैरानी की बात यह है कि पूरा देश लॉकडाउन है और जगह-जगह नाकों पर पुलिस तैनात है तो फिर यह आरोपी दिल्ली से हेरोइन कैसे ले आए।
विज्ञापन