{"_id":"5f1dc6de8ebc3e9f6a14ee23","slug":"stf-caught-2-young-boy-with-non-licenced-pistol-hisar-news-rtk5658817110","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीएफ ने अवैध हथियार, कारतूस सहित दो युवकों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसटीएफ ने अवैध हथियार, कारतूस सहित दो युवकों को पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निरीक्षक पवन कुमार इंचार्ज एसटीएफ हिसार की टीम ने अग्रोहा-आदमपुर रोड पर चौ. भजनलाल के समाधिस्थल के सामने से मोस्टवांटेड आदमपुर निवासी सुरेश कुमार व संजय कुमार उर्फ संजू तोतिया को दो अवैध पिस्तौल 315 बोर व चार कारतूस 315 बोर सहित काबू किया। दोनों के खिलाफ आदमपुर थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। इस दौरान टीम सदस्य हेड कांस्टेबल नवीन कुमार, कांस्टेबल अजय कुमार, नवित कुमार, अजय कुमार और विवेक कुमार भी मौजूद रहे। एसटीएफ का कहना है कि सुरेश व संजय के तार चौटाला मर्डर केस से जुड़े हैं।
चौटाला मर्डर केस का ये है मामला
संगरिया रोड पर सोमवार रात सवा दस बजे दो युवकों की अंधाधुंध गोलियां चलाकर हत्या कर दी गई थी। दोनों युवकों की पहचान शराब व्यवसायी प्रकाश पूनिया निवासी चौटाला व मुकेश गोदारा निवासी भारू खेड़ा के रूप में हुई थी। जानकारी के अनुसार चौटाला गांव के पास सोमवार को एक ढाबे पर बैठकर प्रकाश और मुकेश गोदारा खाना खा रहे थे। तभी बाइक सवार राहुल निवासी संगरिया और अंकित ने अपने साथियों के साथ अंधाधुंध गोलियां चलाकर प्रकाश और मुकेश की हत्या कर दी थी। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। दोनों को डबवाली के सिविल अस्पताल में ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। दोनों आरोपियों को राजस्थान पुलिस ने संगरिया के पास पकड़ लिया था। प्रकाश ने राहुल के मामा की राजस्थान में स्टूडेंट इलेक्शन में हत्या कर दी थी। अब हिसार की एसटीएफ ने आदमपुर निवासी सुरेश व संजय को आदमपुर से हथियारों सहित गिरफ्तार किया है।