फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   step mother fight with daughter

कहासुनी के चलते सौतेली मां व भाई ने किया नाबालिग पर हमला, पड़ोसी ने घोंपा चाकू

Wed, 16 Oct 2019 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
step mother fight with daughter
नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन चाकू लगने से घायल नाबालिग - फोटो : Hisar
मिर्जापर रोड स्थित अमन नगर निवासी एक नाबालिग पर उसके सौतेले भाई और पड़ोसी ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। दरअसल अमन नगर निवासी एक व्यक्ति ने कुछ समय पूर्व अपनी पत्नी की मौत के बाद दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद से व्यक्ति ने अपने नाबालिग बेटे को बेदखल करने की धमकी दी थी। नाबालिग के अनुसार सोमवार शाम करीब पांच बजे जब वह घर पर था तो उस समय उसके सौतेले भाई ने किसी बात पर उसके साथ झगड़ना शुरू कर दिया। नाबालिग ने आरोप लगाया कि इस दौरान उसकी सौतेेली मां व सौतेले भाई ने उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी और उसका गला घोंटकर जान से मारने की भी कोशिश की। उस समय वहां मौजूद पड़ोसी ने भी उसके पेट में चाकू घोंप दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद नाबालिग को अन्य पड़ोसियों की मदद से एंबुलेंस में नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। वारदात की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed