फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   State level Sikh conference will be held in September

सितंबर में होगा प्रदेशस्तरीय सिख सम्मेलन : प्रीतपाल पन्नू

Mon, 15 Jul 2024 06:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 15 Jul 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
State level Sikh conference will be held in September
हिसार। प्रदेश में सिख समाज को एकजुट कर उनके हकों की आवाज बुलंद करने की मुहिम को लेकर शहर के गुरुद्वारा सिंह सभा, नागोरी गेट में बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इंटरनेशनल सिख फोरम के महासचिव प्रीतपाल सिंह पन्नू ने कहा कि सितंबर के पहले सप्ताह में प्रदेशस्तरीय सिख सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के सिख एकजुट होकर अपने हकों की मांग करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज न तो लोकसभा में न ही राज्यसभा में प्रदेश के सिख समुदाय का कोई प्रतिनिधि है। विधान सभा में भी उन्हें केवल वायदों का लॉलीपॉप दिया जाता है। इन सब बातों के लिए सरकार, विपक्ष व अन्य पक्षधरों से सिख समाज की 51 सदस्यीय कमेटी बात करेगी। जो भी पक्ष सिख समाज की मांगों को पूरा करेगा, उसी का साथ दिया जाएगा।
विज्ञापन

----------------
15-20 विधानसभा सीटों पर सिखों की संख्या अधिक
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में 15-20 विधानसभा सीटों पर सिखों की संख्या अधिक है। आने वाले विधानसभा चुनावों में यहां से सिख उम्मीदवार उतारे जाए। वक्ताओं ने कहा कि पंजाबी शिक्षक भर्ती का परिणाम भी लंबित है। जिन सरकारी व निजी स्कूलों में पंजाबी शिक्षक नहीं हैं वहां पोस्ट दी जाए। पंजाबी साहित्य अकादमी को पहले की तरह स्वतंत्र प्रभार दिया जाए ताकि पंजाबी भाषा के विकास के कार्य हो सके। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव अति शीघ्र करवाए जाए और चुनाव से पहले नए वोट बनवाने व पुरानी वोटर सूची को ठीक करने की हिदायत दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में गुरतेज सिंह खालसा, पंजाब सिंह, जगदीप सिंह औलख, अमृत सिंह बुग्गा, बलवंत सिंह, अमनदीप सिंह बब्बर, श्रीगुरु सिंह सभा नागोरी गेट हिसार के प्रधान कर्म सिंह, हरपाल सिंह गोल्डी, सतनाम सिंह मक्कड़, कुलवंत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed