फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   State-level boxing competition: Hisar's Aanchal Poonia defeated Sirsa's Reshma Kaur.

राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता : हिसार की आंचल पूनिया ने सिरसा की रेशमा कौर को हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
State-level boxing competition: Hisar's Aanchal Poonia defeated Sirsa's Reshma Kaur.
हिसार में आयोजित सब जूनियन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में मुक्के का दम दिखाते बॉक्सर। 
हिसार। गंगवा के मनजीत लोहान बॉक्सिंग क्लब में आयोजित तीसरी सब जूनियर राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ वीरवार को मुख्य अतिथि पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई व नलवा विधायक रणधीर पनिहार ने किया। चार दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर के 600 मुक्केबाजों ने पंजीकरण कराया है। पहले दिन लीग मुकाबले कराए गए। इस मौके पर मुख्य अतिथि कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि युवाओं के लिए खेल में बेहतर कॅरिअर है। हर एक युवा को कोई न कोई गेम में हिस्सा जरूर लेना चाहिए। पहले दिन हुए मुकाबलों में हिसार की आंचल पूनिया ने सिरसा की रेशमा कौर को हराया।
विज्ञापन

पहले दिन हुए मुकाबलों में सब जूनियर कैटेगरी में 33 से 35 किलोग्राम भारवर्ग में यमुनानगर की की राम भतेरी ने करनाल की सिद्ध कौर को हराया। इसी भारवर्ग में साई की दीक्षा ने झज्जर की सोनम को हराया। 35 से 37 किलोग्राम भारवर्ग में सोनीपत की चेतना ने पंचकूला की मन्नत को हराया। रोहतक की खुशी ने जींद की यंशु को हराया। कुरुक्षेत्र की रीतिका ने सोनीपत की साक्षी को पराजित किया। पंचकूला की खुशी अहलावत ने भिवानी की वाशू को हराया। सोनीपत की वरवाल ने साई सेंटर की भूमिका को हराया।
विज्ञापन

37 से 40 किलोग्राम भारवर्ग में जींद की मन्नत ने सोनीपत की एंजल को हराया। पंचकूला की परणीत कौर ने महेंद्रगढ़ की जयश्री को पराजित किया।करनाल की मिष्टी रावल ने पानीपत की तनवी को हराया। नूहं की तितिक्षा कौर ने झज्जर की याशी यादव को हराया। हिसार की आंचल पूनिया ने सिरसा की रेशमा कौर को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

40 से 43 किलोग्राम भारवर्ग में रोहतक की कनिका ने रेवाड़ी की मान्या को हराया। अंबाला की दिव्या ने झज्जर की रिद्धि गुलिया को पराजित किया। मेवात की दिव्या ने फरीदाबाद की नंदिनी को हराया। भिवानी की सोनिका ने जींद की इशा को हराया। गुरुग्राम की सिया ने पलवल की भावना को हराया। कैथल की रितिका ढुल ने सिरसा की विशाखा को हराया।43 से 46 किलोग्राम भारवर्ग में कुरुक्षेत्र की ध्रुविका ने झज्जर की इशु को हराया। सोनीपत की रौनक ने यमुनानगर की इशिता को हराया। साई की रचना शर्मा ने रेवाड़ी की पलक को हराया।
विजेताओं को किया जाएगा सम्मानित
हिसार और मनजीत लोहान बॉक्सिंग क्लब की ओर से आयोजित चैंपियनशिप में हिसार, भिवानी और रोहतक साई से भी खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में 30 किलोग्राम भारवर्ग, 33 किलोग्राम भारवर्ग, 35, 37, 40, 43, 46, 49, 52, 55, 58, 61, 64, 70 और 70 से ऊपर भारवर्ग में खिलाड़ी दमखम दिखा रहे हैं।। प्रतियोगिता 27 जुलाई तक चलेगी।सब जूनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के चैंपियन बॉक्सर नोएडा में होने वाली प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे। प्रतियोगिता 7 अगस्त से 14 अगस्त तक आयोजित होगी।

वर्जन

प्रतियोगिता के लिए प्रदेशभर से खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन लीग मुकाबले कराए गए हैं। चार दिन की इस प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी अगले माह नोएडा में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेंगे। विजेता खिलाड़ियों को मेडल सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा। - रविंद्र पानू, जनरल सेक्रेटरी, हरियाणा बॉक्सिंग संघ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed