फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   State Human Rights Commission's comment: Education Department became dumb-deaf on sexual harassment of 40 girl students

राज्य मानवाधिकार आयोग की टिप्पणी : 40 छात्राओं के यौन उत्पीड़न पर शिक्षा विभाग बना गूंगा-बहरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
State Human Rights Commission's comment: Education Department became dumb-deaf on sexual harassment of 40 girl students
हिसार। आदमपुर खंड के राजकीय स्कूल में 40 छात्राओं के यौन उत्पीड़न मामले में राज्य मानवाधिकार आयोग ने सख्त टिप्पणी करते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कठघरे में खड़ा किया है। शिक्षा विभाग को दो बार नोटिस भेजने के बाद भी यौन उत्पीड़न के मामले की रिपोर्ट नहीं भेजने पर आयोग ने अंतिम चेतावनी दी है। आयोग चेयरपर्सन जस्टिस एसके मित्तल की तरफ से जारी ऑर्डर में लिखा है कि इतने गंभीर विषय पर भी शिक्षा विभाग गूंगा-बहरा बना हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विभाग में किस तरह के अधिकारी काम कर रहे हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को राज्य मानव अधिकार आयोग के आदेशों की कोई परवाह नहीं है। आयोग ने प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी के संज्ञान में पूरा मामला लाते हुए सेकेंडरी एजूकेशन के डायरेक्टर, शिक्षा विभाग के एसीएस के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी है। आयोग ने इस पूरे मामले पर रिपोर्ट देने के लिए 17 अगस्त तक का समय दिया है।
विज्ञापन

बता दें इससे पहले भी आयोग रिपोर्ट भेजने के लिए विभाग को दो बार तारीख दे चुका है। शिक्षा विभाग की लापरवाही वाली कार्यप्रणाली से नाराज होकर मानवाधिकार आयोग ने यह तल्ख टिप्पणी की है। आदमपुर खंड के एक राजकीय स्कूल की छात्राओं ने आरोप लगाया था कि स्कूल के टीचर उनको गलत जगहों पर टच करते हैं, उनको जबरदस्ती अश्लील वीडियो दिखाते हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद विभाग ने तुरंत प्रभाव से पूरे स्कूल स्टाफ का तबादला करके यहां पर महिला टीचर्स को नियुक्त किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला
वर्ष 2019 में आदमपुर खंड के एक गांव के सरकारी स्कूल की छात्रा ने जहर पी लिया था। इस मामले की जांच करने के लिए बाल संरक्षण अधिकारी सुनीता यादव स्कूल में पहुंची थी। उनके सामने स्कूल की 40 छात्राओं ने स्कूल के तीन टीचर व एसएमसी प्रमुख के खिलाफ उनका यौन उत्पीड़न करने की बात बोली थी। सुनीता यादव की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ आदमपुर थाने में केस दर्ज हुआ था व तीन आरोपी अध्यापकों की गिरफ्तारी हुई थी। फिलहाल मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed