फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Katla Ramlila will be staged at the old Government College ground from 10 am.

Hisar News: पुराने राजकीय महाविद्यालय मैदान में कटला रामलीला का मंचन 10 से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Katla Ramlila will be staged at the old Government College ground from 10 am.

विज्ञापन
हिसार। श्री रामलीला कमेटी कटला की ओर से पुराने राजकीय महाविद्याल मैदान में 10 से 21 अक्तूबर तक रामलीला का आयोजन किया जाएगा। शुभारंभ से पहले कमेटी पदाधिकारियों और सदस्यों ने नागोरी गेट स्थित श्रीहनुमान मंदिर में देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की।
कमेटी के प्रधान विनोद गुप्ता ने बताया कि पदाधिकारियों ने प्रथम पूज्य गणेश और वीर बजरंग बली को श्रद्धाभाव से निमंत्रण-पत्र अर्पित किए। अन्य देवी-देवताओं को भी निमंत्रण-पत्र देकर आशीर्वाद मांगा गया। इस दौरान जय श्रीराम और जय बजरंग बली के उद्घोष हुए। पूजा के बाद प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

कमेटी के सचिव ललित गोयल ने बताया कि रामलीला मंचन और दशहरा पर्व की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। मंचन में भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंग प्रस्तुत किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 अक्तूबर को विजयदशमी महोत्सव उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर कमेटी के अनूप बिंदल, विनोद कंसल, अश्विनी शर्मा, सज्जन गुप्ता, राजेंद्र बंसल, चंद्रभान सोनी, विनोद वर्मा, जनकराज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed